Advertisement

राष्ट्रपति ने देवनगरी देवघर में की बाबा बैद्यनाथ की पूजा

एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 24 मई को झारखंड के देवघर पहुंची। यहां उनका स्वागत राज्य के राज्यपाल सहित राज्य के दर्जनों मंत्री ने किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हुआ। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद राष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान राज्य के कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा राष्ट्रपति को सुशांत वत्स द्वारा हाथों से बनाई गई उनकी चित्र की पेंटिंग भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

इस दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य के कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, आदि।

देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट द्वारा राष्ट्रपति का अभिनंदन कर विदाई दी गई। राष्ट्रपति के रांची हवाई अड्डा पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। यहां राष्ट्रपति ने सौर ऊर्जा युक्त नये उच्च न्यायालय भवन का उद्घाटन की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *