ठगने वाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी झारखंड की जनता-राजेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ठगने वाली हेमंत सरकार को वर्ष 2024 में झारखंड की जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन का परिवार छोड़कर कोई ऐसा सगा नहीं जिसको उसने ठगा नहीं। हेमंत सोरेन आज खुद दलदल में फंसे हैं। भ्रष्टाचार में उनकी सरकार आकंठ डूबी हुई है।

हेमंत सोरेन के कुछ करीबी जेल में है। ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार का जाना तय है। हेमंत की सदस्यता कब खत्म होगी वह रोज दिन गिनते रहते हैं। जनता के भलाई करने के बजाय उनका समय अधिवक्ताओं से रायशुमारी में ही बितती है।

उन्होंने कहा कि बढते ठंड को देखते हुए सैकडो गरीबो और असहायो के बीच 11 दिसंबर को कंबल और मच्छरदानी का वितरण कर रहा हूँ। जब से ठंडी बढी है तब से लगातार यहां के रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण कर रहा हूँ। कहा कि 5 हजार कंबल वितरण करना है जिसमें से अभी तक 2500 सौ वितरण कर चुके हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। कहा कि सरकार द्वारा झारखंड के किसान को सिर्फ ठगने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। झारखंड कि सरकार सिर्फ उनके मंत्रिमंडल मे बने मंत्रियों की सरकार है। वह सिर्फ अपने विकास कार्यों में लगे हुए है। राज्य की जनता को हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार भाजपा पर पलटवार कर कहते हैं कि भाजपा राज्य की सरकार को अस्थिर करने का कार्य कर रही है, ताकि अपने विफलताओं को छिपा सके और जनता को गुमराह करने का कार्य करती रहे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे जिसे हम सभी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सिंह ने वहा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मौके पर कार्यालय मंत्री अजय दुबे, वरिष्ठ नागरिक अनूप लाल नायक, पूर्व मुखिया लटू केवट, पूर्व सरपंच नागेंद्र मंडल, समाजसेवी बाल गोविंद ठाकुर, मनोहर नायक, राजकुमार ठाकुर, उप मुखिया संजय मंडल सहित महेश गिरी,अर्जुन गिरी, फुलेन्द्र रविदास, आनंद रजक, मजदूर नेता उमेश नायक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 152 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *