विधायक ने किया छोवा नाच का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के माछडीह में गोमियां विधायक होली महोत्सव मैं छोवा नाच का उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार विधायक ने चौड़ा माछडीह में फीता काटकर विधिवत छोवा नृत्य का उद्घघाटन किया। उद्घघाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा होली का त्यौहार भाईचारे की मिसाल को कायम रखता है। इससे आपसी मधुरता बना रहता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यक्रम करने वाले प्रशंसा के पात्र है। कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बना रहे। यह सभी का सोच होना चाहिए। होली का दिन पुरानी बातों को भूलकर मनमुटाव को दूर करना चाहिए, तभी होली खेलना सार्थक होगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सही विकास कैसे हो, यह सोंचना सबका दायित्व बनता है। निगरानी करने की क्षेत्र में गलत काम करने वालों की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास विरोधियों से दूर रहना होगा और उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। तभी जाकर सही विकास क्षेत्रों में दिखेगा।

उद्घघाटन कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया नरेश महतो, पंचायत समिति सदस्य हेमंती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार महतो, समाजसेवी डॉ जीतलाल महतो, आजसू के जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जयसवाल, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो, आदमी।

गोपी नायक, नरेंद्र कुमार, कृष्ण रंजन, मेला कमेटी के अध्यक्ष फागू करमाली, सचिव दीनू राम मांझी, रामसुंदर करमाली, महानंद करमाली, हेमंत करमाली, नरेंद्र करमाली, मुकेश करमाली, सामाजिक कार्यकर्ता शिवचरण महतो आदि मौजूद थे।

 143 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *