मंदिर पहुंचकर विधायक ने मत्था टेका

पर्यावरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव में अखंड हरि कीर्तन में पहुंचकर स्थानीय विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हरि कीर्तन से इंद्र भगवान खुश होते हैं। भगवान के खुश होने से किसानों को खेती से काफी आमदनी होती है। इस मौके पर नंद किशोर नायक, रामकृष्ण मुंडा, गुप्तेश्वर तिवारी, भारत शाह, मनोज कुमार, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंहपुर में मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि सब एक पेड़ अपने घरों के पीछे जरूर लगाएं, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। महतो ने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन है।

इसे बचाए रखना सबका दायित्व बनता है। मौके पर अमर कुमार महतो, मनोज कुमार, पिंकी देवी, राम कुमार महतो, राजकुमार महतो, धनंजय महतो, सुनील कुमार महतो, नाथ महतो आदि उपस्थित थे।

 86 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *