नियोजन के सवाल पर चक्का जाम आंदोलन का व्यापक असर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh)  असंगठित मजदूर कांग्रेस और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (ददई गुट) द्वारा आहूत संपूर्ण कथारा क्षेत्र का एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम आंदोलन का क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया।

आंदोलन के दौरान 9 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग कांटा घर, कथारा वाशरी, स्वांग एवं गोविंदपुर में कोयले का डिस्पैच पुरी तरह बाधित रहा। वहीं स्वांग वाशरी का रोड एवं रेलवे से कोयला संप्रेषण पूर्णतः ठप्प रहा। यूनियन ने बंद को पुरी तरह सफल बताया।

उक्त जानकारी देते हुए असंगठित मजदूर कांग्रेस के बोकारो जिला महामंत्री संतोष कुमार आस ने बताया कि दोनों यूनियनों द्वारा कथारा बचाओ आंदोलन के तहत विगत 5 वर्षो से अपनी 5 सूत्री मांगों पर कई बार क्षेत्रीय स्तर से लेकर सीसीएल मुख्यालय स्तर पर वार्ताओं एवं आंदोलनों के बावजूद प्रबंधन द्वारा मजदूरों की मांगों पर संतोषजनक पहल नहीं होने की वजह से आक्रोशित असंगठित मजदूरों ने चक्का जाम का नोटिस दिया था।

इसे लेकर 9 मार्च की सुबह 5 बजे सैकड़ों मजदूरों का जत्था जिसमें महिलाएं भी काफी तादाद में थी। कई समूह में बंटकर कथारा वाशरी का संप्रेषण ठप कर दिया। वही स्वांग कोलियरी और वाशरी में मजदूरों ने कोयला का संप्रेषण रोक दिया।

उन्होंने बताया कि सैकड़ो की संख्या में मजदूरों का जत्था यूनियन नेताओं के नेतृत्व में जारंगडीह कांटा घर के समीप धरना पर बैठ गए। मजदूरों ने रेलवे लाइन जाम कर दिया। इस बीच प्रबंधन की ओर से कथारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार और उप कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल जाम हटाने का अनुरोध करते देखे गए। जिसे आंदोलनरत मजदूरों ने अस्वीकार कर दिया।

मौके पर बोकारो थर्मल पुलिस (Bokaro Thermal police) भी जाम हटाने के लिए प्रयास करते देखे गए, लेकिन आंदोलन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। आस ने कहा कि प्रबंधन यदि इस एकदिवसीय चक्का जाम आंदोलन के बाद भी मजदूरों को न्याय देने में आनाकानी करती है तो जल्द ही अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन कर संपूर्ण कथारा क्षेत्र का उत्पादन एवं संप्रेषण बंद कर दिया जायेगा।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सीसीएल (CCL) रीजनल अध्यक्ष मो. इजराफील उर्फ बबनी, असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, सीसीएल रीजनल सचिव एवं कथारा क्षेत्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह, असंगठित मजदूर कांग्रेस के बोकारो जिला महामंत्री संतोष कुमार आस, आदि।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, ज़ोनल सचिव देवतानंद दुबे, मोहम्मद फारुख के अलावा यूनियन नेता अंजनी सिंह, हरेंद्र सिंह, परशुराम आदि सुबह से शाम तक आंदोलन का नेतृत्व करते देखे गए।

इस अवसर पर सफीक अंसारी, मुर्शीद आलम, बाणेश्वर प्रजापति, तारा सिंह, विनोद यादव, रामेश्वर यादव, सुरेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, कौशर अंसारी, मोइन अंसारी, हामिद अंसारी, रामचंद्र कमार, अब्दुल रशीद, अब्दुल कलीम, गिरीश मांझी, अगनु मांझी, अयूब अंसारी, सुरेश राम, संजय प्रसाद, अनिल कुमार, महेंद्र राम, सुदामा प्रजापति, श्याम सुंदर यादव, नागेश्वर यादव, कुलेश्वर यादव, नकुल यादव, विनोद चौधरी सहित सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद थे।

 293 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *