रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्य के पेयजल एवं स्वछता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो को बोकारो जिला के हद में गोमियां, पेटरवार तथा कसमार प्रखंड मुखिया संघ ने 8 दिसंबर को मुरूबंदा स्थित मंत्री आवास पहुंचकर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष तेजलाल महतो के नेतृत्व में कसमार, पेटरवार व गोमियां प्रखंड के मुखियाओं के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां भी दी। इस दौरान मुखियाओं ने राज्य सरकार से राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायतों को आवंटित करने संबंधी अन्य मांगे भी मंत्री के समक्ष रखा।
मौके पर कसमार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हारु रजवार, सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम, मंजूरा मुखिया पति नरेश कुमार महतो, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू, अरजूआ मुखिया उर्मिला देवी, सदमाकला मुखिया सावित्री देवी, उत्तासारा मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक, उलगड्डा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, गोमिया प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष तेजलाल महतो, बड़कीपुन्नू मुखिया भानु कुमारी मोदी, पूर्व मुखिया संजय साहू, टिकाहारा मुखिया विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply