भव्य शिव शक्ति धाम शिव मंदिर का किया गया शिल्यान्यास

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में बालक मे जमुनिया नदी के किनारे हरिहारधाम मंदिर आकार का भव्य शिवशक्ति धाम शिव मंदिर  निर्माण होगा। जिसका विधिवत  शिलान्यास बीते 28 नवंबर को किया गया।

इस अवसर पर सुभाष पांडेय व केदार पांडेय के द्वारा शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम मे बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज समेत कई गणमान्य शामिल हुए।

बताया जाता हैं कि उक्त मंदिर का निर्माण वीर बालक सेना व ग्रामीणो के आर्थिक सहयोग से किया जायेगा। ग्रामीणो ने बताया कि शिवशक्ति धाम मंदिर का निर्माण हरिहारधाम के  अनुरूप बनेगा।मंदिर निर्माण में वीर बालक सेना का महत्वर्णपूर्ण सहयोग रहेगा।

रहिवासियों के अनुसार उक्त स्थल पर वर्षो से पत्थर के दिवार के बीच बिना छत का शिव लिंग स्थापित है। इसी स्थान पर भव्य शिव मंदिर का निर्माण होगा। जिसको लेकर श्रृद्धालुओ मे काफी उत्साह देखा गया। वही शिलान्यास केे मौके पर हारमू अस्पताल रांची के द्वारा ग्रामीण को नि:शुल्क ईलाज व दवा दिया गया।

मौके पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रखंड प्रमुख आशा राज, झारखंड कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रताप कुमार यादव, डुमरी प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, अशीष कुमार बोर्डर, बिष्णुगढ मुखिया संघ अध्यक्ष उतीम महतो, आरती रानी, हरमू अस्पताल रांची के डाॅक्टर सुभाष तर्वे, डाॅक्टर धीरज, डाॅक्टर सृष्टि संगम, डाॅक्टर चंदन कुमार, आदि।

सांसद प्रतिनिधि शिव प्रसाद सोनी, बलदेव नायक, गुरूदेव यादव, अशेश्वर पांडेय, केदार पांडेय, कैलाश पांडेय, सुभाष पांडेय, विहिप के अनुप यादव, दिलीप तिवारी, अशोक कुमार यादव, राजेश पांडेय, तालेश्वर रजक, श्यामाकांत पांडेय, विनोद कुमार यादव, बासुदेव यादव, टिंकु सोनी, कोकिल पांडेय, अमित पांडेय, बबलू रजक, आदि।

उमेश ठाकुर, अजय पांडेय, कोलेश्वर यादव, गुरुचरण यादव, संजय यादव, चंदन विश्वकर्मा, दिलीप यादव, मनोज पांडेय, अनिल नायक, आशा तिवारी, प्रभा देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, शांति देवी, राधा देवी, माला देवी, विहिप के विवेक भागवत, जितेन्द्र पटेल समेत बडी संख्या में रहिवासी श्रद्धालू शामिल थे।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *