श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरा तेनुघाट भगवा रंग से रंग गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर से पूरे तेनुघाट में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पूरे आस्था का सैलाब उमर पड़ा।

जानकारी के अनुसार आयोजित शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए पूरा तेनुघाट का भ्रमण किया। शोभा यात्रा भ्रमण से पूर्व पहाड़ी शिव मंदिर में पूरी विधि विधान के साथ पुजारी राजीव पांडेय, शशि मिश्रा और चुन्नू पांडेय ने पूजा अर्चना कर भक्तों को तिलक लगाकर शोभा यात्रा के लिए प्रस्थान कराया।

उसके बाद शोभा यात्रा निकली जो पहाड़ी शिव मंदिर से निकलकर आई टाइप कॉलोनी, एफ टाइप, ई टाइप, पुलिस कॉलोनी, बड़ा चौक, मार्केट सहित पूरे तेनुघाट के प्रमुख मार्ग का भ्रमण करते हुए वापस पहाड़ी मंदिर पर आकर समाप्त हुई।

शोभा यात्रा में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल और बैंड बाजा की गूंज श्रीराम भक्तों का उत्साह बढ़ा रहा था। इस दौरान तेनुघाट क्षेत्र में रहिवासी श्रद्धालूगण द्वारा भगवान श्रीराम व उनके भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जय घोष और भगवा रंग से पूरा क्षेत्र पटा नजर आ रहा था। शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर रहिवासी काफी आश्चर्यचकित थे। पहली बार पूरे तेनुघाट में निकली शोभा यात्रा में पुरुषो की तुलना में महिलाओं की भीड़ काफी ज्यादा नजर आ रही थी।

इस दौरान महिलाएं और लड़कियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आ रही थी। इसे देख आम व् खास रहिवासी इस पल को यादगार बनाने के लिए अपने-अपने मोबाइल कैमरे में इसे कैद करते नजर आ रहे थे। वहीं सरहचिया, चांपी, घरवाटांड, उलगड्डा सहित अन्य इलाकों में भी रहिवासियों में पूरी राम भक्ति नज़र आया।

शोभा यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जगह-जगह आतिशबाजी भी की जा रही थी। ढोल नगाड़ों और राम धुन के साथ शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धांलुओं में उत्साह देखते ही बन रही थी। राम लला की शोभा यात्रा को लेकर पूरे तेनुघाट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हुए थे। पूरे शोभा यात्रा के दौरान पुलिस बल भी साथ चल रहे थे।

वही संध्या बेला से भक्तगण मंदिरों में और अपने-अपने घरों में घी के दीपक जला रहे थे। रंगोली भी सजा रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो रामनवमी का माहौल हो गया हो और आमजन अखाड़ा के जुलूस में शामिल हुए हो।

इस अवसर पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, उप मुखिया रीता देवी, सुभाष कटरियार, मुन्ना श्रीवास्तव, रमेंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार, पंकज सिंह, शुभम श्रीवास्तव, रतन कुमार सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद वर्मा, रामकृष्ण गुप्ता, रितेश सिंह, कुंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, संतोष कटरियार, अनु ठाकुर, सरोज कुमार, माखन अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, आदि।

सुजय आनंद, मिकी विश्वनाथन, गोपाल जी विश्वनाथन, रुपेश यादव, सुरेश यादव, आयुष कटरियार, पीयूष कटरियार, क्रिश झा, मोंटी कटरियार, शिवम कटरियार, सौरभ सिंह, अमन सिंह, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, सुनीता सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, अनीता विश्वनाथन, जया विश्वनाथन, आर्या अरुण, बिन्नी अंनत सहित तेनुघाट के भक्तगण मौजूद थे।

 89 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *