अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी, चलकरी उत्तरी, दक्षिणी का चुनाव परिणाम अभूतपूर्व

कहीं पुराने तो अधिकांश नए चेहरों ने मारी बाजी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले बीते 14 मई को सम्पन हुए मतदान का परिणाम 17 मई से आना शुरू हुआ है, जो 19 तक जारी रहेगा। इसी क्रम में 18 मई को घोषित पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी तथा चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में अभूतपूर्व परिणाम लोगों को हैरान करने वाली आई।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत में मुखिया पद पर नए चेहरा धर्मेंद्र कपरदार ने 519 मतों से जीत दर्ज किया है। इन्हे 1947 मत मिले, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी गौरीनाथ कपरदार को 1428 मत मिले थे। यहां पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार बोबी देवी ने अपने प्रतिद्वंदी नीलम देवी को 1479 मतों से जबरदस्त परास्त किया है।

चर्चा है कि इन्हे इनके दिवंगत पति को लेकर सहानुभूति मत पड़े हैं। इसी तरह अंगवाली दक्षिणी पंचायत में मुखिया प्रत्याशी अनिता सोरेन ने रासमुनि देवी को मात्र 137 मतों से हराने में कामयाब रही। ये पुनः मुखिया बनी है। यहां पंसस के प्रत्याशी जीतलाल सोरेन ने अपने प्रतिद्वंदी सुनीता मुर्मू को 1068 मतों से हराया। सोरेन को कुल 1713 मत मिले, जबकि सुनीता को मात्र 645 मत मिले।

चलकरी उत्तरी पंचायत में पूर्व मुखिया निशा देवी के पति अकलेश्वर ठाकुर उर्फ झगरू मुखिया पद पर निर्वाचित हुए। इन्हे 1573 एवं मनोहर नायक को 1206 मत पड़े। यानि 367 मतों से झगरू ने नायक को पराजित किया। यहां पंसस के उम्मीदवार इंद्रजीत मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज केवट को 661 मतों के अंतर से हराया।

इसी तरह चलकरी दक्षिणी पंचायत में मुखिया पद के नौ महिला उम्मीदवारों में रजनी देवी ने पूर्व मुखिया श्याम रजवार की पत्नी आरती देवी को 199 मतों से पराजित किया। जबकि पंसस के दो उम्मीदवार में जयराम टुडू ने पूर्व पंसस लालेश्वर टुडू को भारी मतों से परास्त किया।

प्रायः सभी पंचायत में वार्ड सदस्य बतौर पुराने लोग जीत हासिल किए, तो अधिकांश नए चेहरे सामने दिखे। बता दे कि, जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने देर शाम तक विजय जुलूस निकाले और पटाखों की आवाज से मुंहल्ला गूंज उठा।

 407 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *