Advertisement

जल जमाव क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया निरिक्षण

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर के जिलाधिकारी (डीएम) योगेंद्र सिंह ने 23 अक्टूबर को नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, बीडीओ मनोज कुमार के साथ जलजमाव क्षेत्र थाना मोड़, अस्पताल रोड, वार्ड-11 आदि क्षेत्रों का निरिक्षण किया।

निरिक्षण के क्रम में डीएम प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को देते रहे। जिलाधिकारी की यह कार्रवाई जल प्रभावित लोगों के लिए एक नयी उम्मीद लेकर आया हैं। निरिक्षण के दौरान भाकपा माले समेत कई अन्य दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विदित हो कि उक्त समस्याओं का समाधान करने को लेकर भाकपा माले, इनौस, ऐपवा द्वारा बंदना कुमारी, आसिफ होदा, मो. एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि के नेतृत्व में लगातार आंदोलन के माध्यम से बीडीओ, सीओ, आदि।

कार्यपालक पदाधिकारी, जिलाधिकारी को स्मार-पत्र सौंपकर यथाशीघ्र कच्चा नाला चीरकर जलनिकासी करने, पुनः पक्का नाला बनाने, जर्जर सड़क बनाने, डेंगू की रोकथाम हेतु नियमित छिड़काव एवं फागिंग कराने आदि की मांग की जा रही थी। मीडिया द्वारा भी उक्त मुद्दो एवं आंदोलन को प्रमुखता से उठाया जा रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *