महिलाओं का उत्थान से ही देश का विकास संभव-रविंद्र

सीसीएल सीकेएस ढोरी एरिया के द्वारा प्रबुद्ध महिलाओं को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी एरिया के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खास ढोरी स्थित यूनियन कार्यालय में प्रबुद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह और संचालन रविन्द्र कुमार मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सीसिएल सीकेएस केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य रविन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अलावा अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि करोना काल में भी महिलाओं ने गरीब-असहयो की सेवा कर मिसाल कायम किया है, जो अनुकरणीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही देश का विकास संभव है। भाजपा महिला मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि हम कहीं से कमजोर नहीं हैं।

हमारे अधिकार के लिए महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा। प्राचार्या रितू राठोर, कांग्रेस के महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, पिछरी उत्तरी पंचायत की मुखिया कल्पना देवी, आदि।

वार्ड पार्षद अनीता देवी, पूर्व वार्ड पार्षद राधा देवी, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन की प्रचार्या इंद्रावती मिश्रा, मुखिया लीलावती देवी सहित अंजना सिंह, ललिता किडू, उर्मिला ने कहा कि महिलाओं को बराबर के अधिकार दिए जाने की आवश्यकता है। समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है। सम्मान पाने के बाद सभी महिलाओं ने

बीएमएस और सीसीएल के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
यहा प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, भामसं जिला मंत्री संत सिंह, ढोरी एरिया अध्यक्ष कुलदीप, वरीय नेता अरूण सिंह, आदि।

आर इग्नेश, सुरेंद्र कुमार सिंह, सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति सदस्य धीरज पांडेय, हीरालाल रविदास, वीरेंद्र गुप्ता, भुनेश्वर यादव, राजेश पासवान, बुधन नोनिया, ललन मल्लाह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 333 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *