पहली बारिश में हीं ताजपुर शहर का हाल बेहाल

वर्षा व् जलजमाव से नगर परिषद की सड़के झील में तब्दील-सुरेंद्र 

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मानसून की पहली बारिश में हीं समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर शहर का हाल बेहाल हो गया है। रहिवासी परेशान हैं तो नगर परिषद मद मस्त है। सड़के झील में तब्दील हो गया है। टूटी सड़कों के कारण वाहन दुर्घटना आम हो गया है।

जानकारी के अनुसार वर्षा व् जल जमाव से ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र की सड़कें झील में तब्दील हो गई है। पहले से जर्जर सड़क, पुनः कच्चा खोदा गया नाला एवं नाले पर सलैब नहीं रहने से कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। इस वजह से राहगीरों के अलावे वाहनों को दूसरे सड़कों से गुजरना पड़ रहा है।

ताजपुर मुख्य बाजार का चाहे फल मंडी की सड़क हो या फिर कर्बला, आलू मंडी, थाना चौक, अस्पताल रोड, दरगाह रोड, योगिया मठ, मोतीपुर वार्ड-26, ओलिया पीर, बहेलिया टोला, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, राजधानी चौक आदि की जर्जर सड़कों पर घुटने भर जल जमाव है। कई सड़कों पर जल जमाव के कारण आवागमन बाधित है तो कई सड़कों को बदलकर राहगीर चलने को मजबूर है।

भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज की टीम ने 23 सितंबर को उपरोक्त सड़कों का मुआयना करने के बाद बताया कि इन सड़कों को मरम्मत करने, सड़क किनारे पक्का नाला बनाने, नाला पर सलैब डालने की मांग भाकपा माले द्वारा की गई, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। फलस्वरूप ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र की सड़के झील में तब्दील है।

बाजार वासी, राहगीर से लेकर वाहन चालक, यात्री तक परेशान हैं। इस अवसर पर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्षा व् जल जमाव से ताजपुर नगर परिषद की सड़के पुरी तरह झील में तब्दील हो गया है।

भाकपा माले ने तमाम जर्जर सड़कों की मरम्मती, जल निकासी के लिए पक्का नाला बनाने, नाले पर सलैब डालने, सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था यथाशीघ्र करने की मांग की है अन्यथा अक्टूबर में नगर परिषद कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घरना- प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

 77 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *