वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गए बजट जनकल्याणकारी, पूरा देश उत्साहित-संजय पांडेय

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पेश बजट की सराहना की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पांडेय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए बजट की सराहना करते हुए 24 जुलाई को कहा कि वित्त मंत्री ने देश को समृद्धिशाली – विकसित बनाने का अभूतपूर्व बजट पेश किया है। कहा कि इस बजट से देश के युवा, किसान, मध्यम वर्ग तथा महिलाओं के साथ सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री की विशेष कर आदिवासियों की स्थिति में सुधार के लिए जनजातीय ग्राम अभियान की शुरुआत करने की सुखदायी पहल से आदिवासी समाज मे खुशी की लहर दौड़ गयी है। उन्होंने कहा कि पेश बजट में जनजातीय ग्राम अभियान के तहत 63 हजार आदिवासी बहुल गांवों के 5 करोड़ आदिवासीयों के परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।

पांडेय ने कहा कि जनजातीय (आदिवासी) मंत्रालय में केंद्र सरकार द्वारा 13 हजार करोड़ का आबंटन आदिवासी भाइयों के विकास पर मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि 6399 करोड़ एकलब्य विद्यालयों पर खर्च से विद्यार्थी सीधे लाभान्वित होंगे।

देश की आर्थिक स्तंभ किसानों के लिए मोदी सरकार ने खाद्य सुरक्षा और किसान कल्याण के लिये की गई बजट में व्यवस्था से खेती की उत्पादन में असम्भावी वृद्धि होगी। जिसमे देश के एक करोड़ किसान प्राकृतिक खेती कर देश को समृद्ध बनाने पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायँगे। कहा कि वित्त मंत्री ने देश के 20 लाख युवाओं के रोजगार पर 2 लाख करोड़ खर्च करने का अलग राशि सृजित किया, जिससे युवाओं के जीवन को निखारा जायगा।

उसी तरह देश के ग्रामीण जनता के विकास के लिये 25 हजार ग्रामीण बस्तियों को हर मौसम में आवागमन के लिये पुराने सड़कों का चौड़ीकरण और पक्कीकरण किया जायेगा। इससे हजारों गांवों का विकास होगा। बेघरों या कच्ची घरों में रहने वाले रहिवासियों के लिए पीएम आवास योजना, जिसमे एक करोड़ शहरी जनता को पक्का मकान बनेंगे। छात्रों को बड़े संस्थानों में पढ़ने के लिए 10 लाख का सरकारी लोन जिसमे 3 प्रतिशत राशि सरकार ब्यय करेगी।

स्वरोजगार के छोटे व्यवसायियों के लिए बगैर गारंटी के कम ब्याज में 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख (दुगुना) मुद्रा योजना, 3 लाख लखपति दीदी बनाने, 7.75 लाख रुपये तक कोई टैक्स नही लगने से मध्यम वर्ग को सीधे लाभ मिलेगा।

बताया कि बजट में सौर ऊर्जा से सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसे अनेक जनकल्याणकारी बजट से पूरा देश उत्साहित है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के दिलों में मोदी सरकार के ऊपर आत्म विश्वास बढ़ी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण को आभार प्रकट करती है।

 99 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *