अनुमंडल मुख्यालय का टूटा नाला बना जानलेवा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट बिरसा चौक स्थित बीच सड़क पर बड़ा नाला का स्लैब टूट जाने के कारण यह जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासनिक मुख्यालय होने के बावजूद अबतक इसकी मरम्मति नहीं की जा सकी है।

जानकारी के अनुसार सड़क के बिचोबीच टूटा नाला के कारण किसी भी आने जाने वाले वाहनों का पहिया गड्ढा नाला में अक्सर फंस जाने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। काफी मशक्क़त के बाद चार चक्का वाहन का पहिया निकाला जाता है। जानकर बताते है कि उक्त नाली का स्लैब टूटने के कारण बड़ा सा गड्ढा बन गया है।

बीते 6 माह पूर्व गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा उक्त नाली निर्माण को लेकर शिलान्यास भी किया गया था। संवेदक द्वारा नाली निर्माण ना कर अन्य जगहों पर निर्माण करा दिया गया और पैसा का निकासी कर लिया गया। संवेदको से पूछे जाने पर बताया कि यहां के लिये फंड नही था। संवेदक के अनुसार विधायक के दबाव में शिलान्यास करा दिया गया। अब यह सड़क पर जर्जर नाली जानलेवा हो गया है।

इस संबंध में तेनुघाट चौक के दुकानदारों ने कहा कि यहां के जन प्रतिनिधियों तथा मुखिया को कई बार संज्ञान में दिया गया है, परंतु ध्यान ही नही दिया जाता है। स्थानीय विधायक सिर्फ शिलान्यास करने भर से मतलब रखते हैं।

निर्माण किया गया या नही, निर्माण किया गया तो कैसा किया गया, इन सब बातों से उन्हें कोई मतलब नही है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आये दिन दो से तीन गाड़ी का पहिया फंसता ही रहता है। ऐसी स्थिति में कभी भी किसी की जान जा सकता है।

 218 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *