प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दिया जाएगा-वरुण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सीसीएल प्रबंधन (CCL Management) मनमानी करने पर तुला है। अगर प्रबंधन अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करती है तो यहां के मजदूर ईंट से ईंट बजा देंगे।

वे कथारा प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने देंगे। उक्त बातें 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय परिसर (Union Office Premises) में कांग्रेस के बोकारो जिला (Bokaro district) उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (ददई गुट) के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कही।

ज्ञात हो कि 19 जनवरी के बाद 22 जनवरी को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय में संगठित और असंगठित मजदूरों को लेकर चर्चा किया गया था।

जिसमें मजदूर समस्याओं को रखा गया। इसे लेकर पुन: 22 जनवरी को आयोजित सभा में वरुण कुमार सिंह ने कहा कि 19 जनवरी के बैठक में असंगठित मजदूर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उपस्थित नहीं थे, जबकि उस समय असंगठित मजदूर कांग्रेस के बोकारो जिला अध्यक्ष संतोष कुमार आस, रामेश्वर साव, खुर्शीद आलम उपस्थित थे।

जिसमें निर्णय लिया गया था कि जनवरी में ही चक्का जाम किया जाएगा। उन्हें इस तारीख को ही इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे के आवास जाकर उनके सामने असंगठित मजदूरों के मामले को रखा गया। जिसे सुनकर उन्होंने तुरंत सीसीएल के सीएमडी से बातें की।

जिस पर उन्होंने आगामी 25 जनवरी को वार्ता के लिए डेट तय किया, किंतु 26 जनवरी को झंडात्तोलन है, जिसमे उनके विधानसभा क्षेत्र विश्रामपुर के विभिन्न स्थानों पर झंडा फहराया जाएगा। इसको लेकर सीएमडी से भेंटवार्ता 25 जनवरी को ना करके 29 या 31 जनवरी को रखा गया है।

सिंह ने कहा कि कोरोना काल के कारण कम संख्या में सीएमडी से भेंट वार्ता करना है। उन्होंने कहा कि असंगठित और कथारा क्षेत्र के संगठित मजदूरों के विषय में भी विस्तृत चर्चा अध्यक्ष ददई दुबे से किया। उन्हें बताया कि कथारा क्षेत्र में 200 लोगों का पीस रेटेड से टाइम रेटेड में प्रमोशन किया गया।

प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से कुछ लोगों का संडे नहीं दिया जा रहा है, जबकि एक सप्ताह के भीतर केडगेरी एक से प्रमोशन दिया हुआ व्यक्ति को संडे बंद नहीं है। वही जारंगडीह के कर्मी अशोक और देवी मंडल का संडे बंद कर प्रबंधन अपना मनमानी कर रहा है।

चुकी वे अब जीएम की मनमानी अब नहीं चलने देंगे। अगर सीसीएल के सीएमडी से सकारात्मक वार्ता नहीं हुआ तो पुरे कथारा क्षेत्र का चक्का जाम किया जाएगा।

इस मौके पर वरुण कुमार सिंह के अलावे वकील अंसारी, जोगेंद्र सोनार, सतपाल सिंह, अंजनी सिंह, पप्पू लाला, सुरजीत सिंह, नागेश्वर बाउरी, संदीप यादव, शैलेंद्र मुखी, सुजीत कुमार, रमेश राम, वासुदेव मंडल, परसु राम, देवी मंडल, सीताराम, छोटे सिंह, कन्हाई चौहान, किशुन मंडल, हरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *