रैयत विस्थापित मोर्चा का प्रबंधन के साथ वार्ता

प्रबंधन ने मांगे दो माह का समय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में 18 जुलाई को रैयत विस्थापित मोर्चा तथा प्रबंधन के साथ नियोजन एवं मुआवजा संबंधी विवादों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीसीएल मुख्यालय रांची से आए मुख्य प्रबंधक भूमि एवं राजस्व (एल एंड आर) ने रैयतों की मांगों को लेकर दो माह का समय मांगा।

जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में 15 गांव के रैयत विस्थापितों द्वारा अपने हक और अधिकार को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इस क्रम में मोर्चा द्वारा बीते 27 जून से जारंगडीह आउटसोर्सिंग का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया।

आंदोलन के तीसरे दिन रैयतो और कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ 20 सूत्री मांगों को लेकर 29 जून को बैठक आयोजित किया गया था, जिसमें सभी मांगों को मोटे तौर पर स्वीकार करने के बावजूद मुख्यत: चार बिंदुओं पर प्रबंधन द्वारा 14 जुलाई को वार्ता की बात कही गई थी। इसी क्रम में 18 जुलाई को महाप्रबंधक (Genral Manager) कार्यालय सभाकक्ष में बैठक किया गया।

इन मुद्दों को लेकर प्रबंधन द्वारा रैयतों से दो माह का समय मांगा गया। प्रबंधन द्वारा इस बीच एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर रैयतो के आपत्ति तथा कागजातों का सत्यापन करने की बात कही गई।

साथ ही सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसादकी अध्यक्षता में बैठक का आश्वासन दिया गया। जिसमें विस्थापितों के नियोजन, मुआवजा, पुनर्वास एवं पूर्व के अधिग्रहित भूमि के दावेदारों को बकाया राशि का भुगतान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आयोजित बैठक में प्रबंधन की ओर से सीसीएल मुख्यालय रांची के मुख्य प्रबंधक (विभागाध्यक्ष) भूमि एवं राजस्व एसके झा, प्रबंधक खनन (एलएंडआर) कुमार प्रभाकर, उप प्रबंधक (सीडी) देवब्रत घोष, कथारा क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक सह स्वांग गोविंदपुर पीओ डीके गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी (विभागध्यक्ष) योजना एवं परियोजना सतानंद शर्मा, आदि।

उप प्रबंधक कार्मिक गुरु प्रसाद मंडल, उप प्रबंधक निगमत सामाजिक दायित्व (सीएसआर) चंदन कुमार, जारंगडीह के पीओ पीके गुईन जबकि रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा, केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल हुसैन, केंद्रीय सचिव सैनाथ गंझू, एससी/एसटी आयोग के सदस्य ब्रजकिशोर पासवान, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, झामुमो स्पोर्ट्स विंग के जिलाध्यक्ष भोलू खान, रैयत विस्थापित मोर्चा के बोकारो जिला सचिव जय नारायण महतो, आदि।

जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, केंद्रीय सदस्य जय विकास महाराज, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, शाखा सचिव फनीराम सोरेन, कोषाध्यक्ष शाने रजा, नागेश्वर करमाली, शमशुल हक, बेलाल अंसारी, मोहम्मद राजू, शाने अहमद, दिनेश महतो, मोहम्मद रुस्तम, अयूब अंसारी, परमेश्वर हांसदा, बद्री मुंडा, नरेश मुंडा, विश्वनाथ मुर्मू, हीरालाल मुर्मू आदि शामिल थे।

 277 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *