कुमार जयमंगल के इंटक का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बंटी मिठाई

अनूप बाबू देश भर के मजदूरों की आवाज बुलंद करने का काम करेंगे-पांडेय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय 5 नम्बर ढोरी मे 29 अप्रैल को यूनियन की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह और संचालन क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को बनने पर फेडरेशन, राकोमयू व बेरमो विधानसभा कांग्रेस परिवार की ओर से साधुवाद दिया गया। साथ हीं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी.संजीवा रेड्डी का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के रिजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि अनूप बाबू देश भर के मजलूम मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। उनके अधिकार की लड़ाई को सदैव लड़ते रहेंगे।

आपको बता दें कि आज ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई कि बीते 22-23 फरवरी को हुए चुनाव के बाद डॉ जी. संजीव रेड्डी को अध्यक्ष और संजय कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया। साथ ही राव सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ कुल सात लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया, जिसमें झारखंड के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का भी नाम शामिल है।

इस अवसर पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, श्रीकांत मिश्रा, साघु बाउरी, प्रदीप सिंह, मनोज ठाकुर, नारायण महतो, रवि शंकर ठाकुर, अर्जुन नोनिया, जयराम सिंह, निमाय चन्द मंडल, आनन्द राम, महफूज आलम, बैजनाथ सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 248 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *