डीएवी ढोरी में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर मकोली मोड़ के समीप डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनायी गयी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देश के आलोक में 12 से 23 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी है। इसी आलोक में 12 जनवरी को डीएवी ढोरी के वरीय संभाग मे प्रात: कालीन प्रार्थना सभा के उपरान्त सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर सर्वप्रथम प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र एवं छात्रा द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के दयानंद सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य सत्येंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कर्तृत्व पर अभय कुमार ने प्रकाश डाला गया। आरती सिंह के नेतृत्व में भजन की प्रस्तुति चिताकर्षक रहा।

इस अवसर पर पेन्टिंग व् क्विज प्रतियोगिता एवं मुक्कड़ नाटक ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया। अपने उद्‌बोधन में प्राचार्य एस. कुमार के बच्चों को स्वामी विवेकानंद के उद्‌घोष उठो जागो और अपने पास मौजूद शक्ति को पहचानो से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा शक्ति पर ही समाज व राष्ट्र का भविष्य टिका है। यह संस्था आपको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का उचित मंच देता हैं।

कार्यक्रम में मंच संचालन सौम्या सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात सहाय, एस. के. शर्मा, अशोक पाल, आरती सिंह, बबलू, एस. के. पांडेय, एस. बी. नारायण. रोहित सिन्हा तथा अन्य तमाम शिक्षक-शिक्षिका का सराहनीय योगदान रहा।

 89 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *