भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भंडारिडीह में सुषमा स्वराज अवार्ड आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से 12 मार्च को गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह के स्वर्ण सिनेमा हॉल के बगल में स्थित माहुरी छात्रावास में सुषमा स्वराज अवार्ड सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन महामंत्री उषा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से तथा महापुरुषों पर पुष्प अर्पण कर की गई। यहां सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका पॉल, महिला मोर्चा की प्रभारी रोशनी तिर्की, महिला कार्यसमिति सदस्य किरण सिंह, प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी, हजारीबाग की महामंत्री सत्यभामा, प्रदेश आमंत्रित सदस्य पुनम प्रकाश, संजू देवी, पूनम वर्णवाल, समता देवी, आदि।

नगर अध्यक्ष रीना शर्मा, मंत्री मीना गुप्ता, गुड़िया देवी आदि सैकड़ों महिलाऐं मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारम्भ कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, माहुरी वैश्य महामंडल संगठन मंत्री प्रदीप राम, धर्म संचार मंत्री मनीष आकाश, गिरिडीह मंडल अध्यक्ष गोपाल दास भदानी की उपस्थिति में हुई।

इस अवसर पर संगीता सेठ ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी परचम लहरा रही है। कल्पना चावला जैसी बेटी बनकर देश का नाम रोशन कर रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि संघर्ष सभी के जीवन में है। संघर्ष के साथ सकारात्मक सोंच लाकर नारियों को हर क्षेत्र में आगे आना कहीं किसी से कम नहीं है।

 128 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *