बिहारी युवक को गोली मारने वाले पुलिस को स्पीडी ट्रायल चलाकर मिले सजा-माले
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बीते 26 अप्रैल को एक बिहारी युवक पांडव कुमार व् उसके एक अन्य साथी को गोली मारने की घटना सामने आई है, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय रहिवासियों में आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि युवक देर रात अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहस बढ़ने पर पुलिसकर्मी ने गोली चला दी। गोली लगने से पांडव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेड कांस्टेबल द्वारा युवक को बिहारी कहकर अपमानित किया गया। इस बावत भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिल्ली में बिहारी युवक को अपमानित करने, मारपीट करने और गोली मारकर हत्या करने की घटना को बिहारी स्मिता के साथ खिलवाड़ बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर तीन महीने के अंदर सजा देने एवं मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply