Advertisement

सूरज सम्राट का वायलेंट पावर ऑफ किन्नर का फर्स्ट लुक जारी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी फिल्मी दुनिया के दी राइजिंग एक्शन स्टार अभिनेता सूरज सम्राट (The  Raising actions star Actor Suraj samrat) के वायलेंट अवतार के साथ आने वाली चर्चित फिल्म पावर ऑफ किन्नर का फर्स्ट लुक जारी किया गया।
फ़िल्म पावर ऑफ किन्नर के फर्स्ट लुक में सूरज सम्राट किन्नर के किरदार में पीठ किये हाथ में बंदूक लिए खड़े हैं और चेहरे पर गुस्सा हैं। जो इनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लाइक शेयर और कमेंट की बरसात होने लगी। चूँकि, सूरज सम्राट के प्रशंसकों को इस फ़िल्म का काफी समय से इंतजार रहा हैं।कारण कि इस फ़िल्म में सूरज का किरदार बेहद ही अलग हैं। जो निश्चित तौर पर उम्मीद की जा रहीं हैं कि भोजपुरी जगत की यह एक ऐतिहासिक फ़िल्म साबित होगी।
सूरज सम्राट ने बताया कि अर्धांगिनी के बाद उनकी कई फिल्में हमदर्द, हत्यारा, तेरी दुल्हन सजाऊँगी, दिल तुझकों पुकारें, सूरज दी रिवेंजर मैन आदि आने को हैं। लेकिन, इस फ़िल्म का किरदार सभी फिल्मों से अलग हैं।
अगर भोजपुरी फिल्मों के इतिहास को देखें तो कुछ गिनी चुनी फिल्में ही हैं, जिनमें दर्शकों को कुछ बेहद ही अलग और रोमांच देखने को मिलती हैं। सूरज सम्राट को अपनी फिल्मों व दर्शकों से बहुत उम्मीद हैं कि अर्धांगिनी को जिस प्रकार से दर्शकों ने पसंद किया। उसी प्रकार उनकी आने वाली फिल्मों को भी प्यार और आशीर्वाद देंगे।
फ़िल्म के लेखक निर्माता निर्देशक हसन गद्दी ने बताया कि उनकी कोशिश हमेशा से ही भोजपुरी में अलग और बेहतर करने की कोशिश रहती हैं। जिसका परिणाम हैं कि वे किन्नर समुदाय पर फ़िल्म लेकर आ रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में किन्नर समाज के संघर्ष और जीवन को फिल्माया गया हैं। जो अन्य फिल्मों में किन्नर समाज के लोगों की कहानी नहीं देखने को मिली, वह इस फ़िल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगी। जैसे आम इंसानों की तरह ही इनका जीवन भी कितना संघर्षमय व प्रतिस्पर्धापूर्ण हैं। जहाँ इन्हें भी शोषण का शिकार होना पड़ता हैं।
इस फ़िल्म में सूरज सम्राट, पल्लवी गिरी, माही खान, राजकुमार साही, अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, शशि भूषण, साहिल शेख, राहुल तोमर, विनय प्रताप सिंह, अजित कुमार, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय और अन्य ने अभिनय किया हैं। फिल्म के सह निर्माता जयकांत पांडेय एवं श्याम सिंह, फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, छायाकार सनी शर्मा, एडिटर दीपक जौल, गीतकार राजेश मिश्रा व पवन मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *