भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल मरांडी को समर्थकों ने दी बधाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा झारखंड में पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी लोकसभा व् विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी स्तर पर परिवर्तन किया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दीपक प्रकाश के जगह पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष देखा जा रहा है। उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लगा है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, भाजपा नेता जितेंद्र महतो, महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने हर्ष व्यक्त किया है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से वर्ष 2024 के लोकसभा और विघान सभा चुनाव मे भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश और झारखंड मे भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि मरांडी पिछड़े, दलित, आदिवासी और महिला के हितो का शुरू से ही संरक्षक रहे है। इसलिए सभी तबके मे काफी हर्ष है।

मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता सह अध्यक्ष शांति श्याम फाउंडेशन प्रकाश कुमार सिह ने साधुवाद दिया है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व मे अगामी 2024 चुनाव मे भाजपा राज्य के सभी 14 संसदीय तथा राज्य विधान सभा क्षेत्र के दो तिहाई सीट भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिह ने बधाई दी है। उन्होने कहा कि उनके नेतृत्व मे झारखंड मे भाजपा काफी मजबूत होगा, जिसका लाभ आगामी चुनाव मे मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मरांडी झारखंड मे काफी लोकप्रिय है। उनकी जमीनी स्तर पर काफी मजबूत पकड़ है।

 139 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *