राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 14वे दिन रोको-टोको अभियान चला

पुलिस निरीक्षक यातायात एवं एनजीओ द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा (National Road safety) माह के 14वे दिन 31 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी (Bokaro steel city) के बिरसा चौक स्थित नया मोड़ बोकारो में पुलिस निरीक्षक यातायात अजय कुमार एवं एनजीओ द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वाहनों का सघन जांच की गई। जिससे कुल 15,000/- रुपए जुर्माना वसूला गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर यहां वाहन चालकों को वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने तथा नियमानुसार ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पम्पलेट का वितरण किया गया एवं सभी व्यक्तियों से हस्ताक्षर भी करवाया गया।

■ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है-

पुलिस निरीक्षक श्री अजय कुमार के द्वारा यातायात नियमो की पूरी जानकारी दी गई तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को कहा।

 193 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *