मादक पदार्थों के तस्करों में हड़कंप 7 माह में 10 गिरफ्तार

नेहरू नगर पुलिस के एटीसी सेल का सफल अभियान

मुश्ताक खान/मुंबई। नेहरू नगर पुलिस ने महज 7 माह में मादक पदार्थों की तस्करी या खरीद फरोख्त करने वाले कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। लगातार चल रही गिरफ्तारियों के कारण इस क्षेत्र के दूसरे मादक पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। जिसके कारण अधिकांश मादक पदार्थ बेचने वाले या तो क्षेत्र छोड़ चुके हैं या भूमिगत हो गए हैं।

एक मुहावरा है कि “इंसान का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलता” कुछ ऐसी ही स्थिति इस परिसर में थी, इसे देखते हुए नेहरू नगर पुलिस स्टेशन का एटीसी विभाग सक्रियता के साथ ऐसे लोगों की तलाश में जुटा है। हालांकि ऐसे लोगों की धर पकड़ से पहले पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया और युवा पीढ़ी को जागरूक करने की भरपूर कोशिश की गई। इसके बाद भी नशाखोरों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों का काम जारी रहा। लिहाजा अब तस्कर और नशाखोर आगे -आगे पुलिस उनके पीछे -पीछे !

नेहरू नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 7 महीनों में कुल 10 मादक तस्करों को पुलिस ने अलग अलग लोकेशन से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन 10 मामलों में से दो ऐसे मामले हैं जो लोगों को चौंकाने वाले हैं। एनडीपीएस के तहत पुलिस की गिरफ्त में आए आदिल मो. उमर शेख (29) और लता अजय निक्कम (40) का मामला अन्य 8 मामलों से हट कर है। इसके आलावा धरपकड़ के दौरान एक अवैध रूप से लॉट्री संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बहरहाल कॉलम 8 क ,20 एनडीपीएस कायदा के तहत रूबीना मो. साबिर शेख (39), फरीदा लियाकत शेख (52), संगीता अरुण चोपड़े (42), राहुल उत्तम काले (25), नूरजहां मो. उमर शेख (47), अजय शालिग्राम निक्कम (45), खलील अब्दुल अजीज कुरैशी (52) और जाकिर हुसैन शेख (39) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के कुर्ला पूर्व रेलवे स्टेशन , बर्मा सेल रेल पटरी, वातसलताई नाइक नगर और ठक्कर बाप्पा परिसर से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को अदालत में पेश किया गया। इनमें कुछ लोगों को जमानत मिली बाकि के जेल की हवा खा रहे हैं।

गौरतलब है कि अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग विनायक देशमुख, पुलिस उपायुक्त परिमंडल 6 हेमराज सिंह राजपूत, एसीपी शशिकांत भंडारे के मार्गदर्शन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत इस जोन के सभी एंटी टर्रोरिस्ट सेल (एटीसी) के अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशाखोरों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की नींद हराम कर दी है।

इस अभियान के तहत नेहरू नगर पुलिस के एसीपी शशिकांत भंडारे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युसूफ सौदागर के मार्गदर्शन में महज 7 माह में 10 तस्करों पर कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

इस कार्रवाई में नेहरू नगर पुलिस स्टेशन के पीएसआई सागर पाटिल, सिपाही दीपक पालवे, चंगू मनोहर जाड़गे, राजेश्वर सोनवणे और महादेव सोनवणे ने अहम् भूमिका निभाई है। जबकि समय -समय पर पीआई टिकेकर, पीआई मांडलिक और कुलकर्णी इस टीम का हिस्सा रहे हैं।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *