Advertisement

बधाई समारोह में शामिल हुए दर्जा प्राप्त मंत्री

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लोयला इंग्लिश मीडियम प्लस टू स्कूल के बधाई समारोह में राज्य के दर्जा प्राप्त मंत्री शामिल हुए। यहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन एवं सफल छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

जानकारी के अनुसार राज्य के दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल स्थित लोयला स्कूल में ब्लूम विज्ञान 2023-24 में स्कूल के कई प्रतिभागी छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और ऑल इंडिया टॉपर की सूची में स्थान बनाने पर आयोजित बधाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि 5 मई को शामिल हुए।

मंत्री प्रसाद ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किये चारों प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता 22 राज्यों में 1500 स्कूलों के 2 लाख प्रतिभागी बच्चों के बीच आयोजित किया गया था। इतने व्यापक प्रतियोगिता में लोयला गोमियां के चार छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान अर्जित कर पूरे क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन और सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ हीं कहा कि दूसरे बच्चों को इससे प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्र पटल पर यहां की प्रतिभा और निखरेगी। वे यह कामना करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *