राज्य अध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ता संघ सम्मेलन का किया उद्धघाटन

समस्याओं को लेकर संघर्ष चलाने को संघ को मजबूत बनाना होगा-बंदना सिंह

नगर-प्रखंड कमिटी सचिव रंजू कुमारी एवं अध्यक्ष चुनी गयी सविता कुमारी

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ आम-आवाम तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अग्रणी रही है। बावजूद इसके आशा खुद ही समस्याग्रस्त रही है। चौबीस घंटे सर्व सुलभ रहने वाली आशाओं का शोषण शासन से लेकर प्रशासनिक स्तर पर बदस्तूर जारी है। इसे लेकर खुद ही आशा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर निर्णायक संघर्ष छेड़ना होगा।

इस संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (एक्टू) को और अधिक मजबूत बनाना होगा। आज तक आशा कार्यकर्ताओं ने जो भी सुविधा हासिल किया है, वह संघर्ष के जरिये ही किया है। आगे भी अपना हक-अधिकार संघर्ष के जरिये ही हासिल करेंगी। नीतीश- तेजस्वी सरकार संघ के साथ हुए समझौते को पूरी तरह लागू करने अन्यथा आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी।

उक्त बातें 29 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के जनता मैदान में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के प्रथम नगर-प्रखंड सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड शशि यादव ने कही।

इस अवसर पर महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने आशाओं से पीड़ितों के सेवार्थ सदैव तत्पर रहने की अपील करते हुए लूटेरी संस्कृति के खिलाफ संघ को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए एकताबद्ध होने की वकालत की।

सम्मेलन को सरिता कुमारी, आनंद कुमारी, मोनिका कुमारी, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, गोप गुट नेता शंकर महतो, चंद्रशेखर प्रसाद राय, अमित कुमार, महेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

मौके पर 11 सदस्यीय संयुक्त ताजपुर नगर-प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। इसके सचिव रंजू कुमारी एवं अध्यक्ष सावित्री कुमारी चुनी गई। वहीं सुनीता कुमारी को सह सचिव, देवकी कुमारी को उपाध्यक्ष, मोनिका कुमारी को कोषाध्यक्ष एवं रेखा देवी, निभा देवी, निशा देवी, ममता कुमारी, सीमा कुमारी को कमिटी सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों एवं नर्सों को पदस्थापित कर बेहतर ईलाज व्यवस्था सुधार की मांग भाकपा माले द्वारा 31 अक्टूबर को आहूत घरना- प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील की गयी।

 59 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *