मध्यप्रदेश पर्यटन को मिला पांच नेशनल अवार्ड

धीमी पड़ी पर्यटन के विकास को सीएम ने दी गति

मुश्ताक खान/मुंबई। करीब एक माह चले हनुवंतिया जल-महोत्सव ने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के विकास के रास्ते खोल दिये हैं। कछुए कि गति से चल रहे इस विभाग को शिवराज सिंह चौहान ने फिर से गति दी है। इससे महज एक दशक में पर्यटन विभाग दस गुना मुनाफे में चल रहा है।

बता दें कि यहां पर्यटन विभाग कि स्थापना 1978 में हुई थी। यह जानकारी मध्य प्रदेश सरकार के मुंबई सूचना केंद्र से मिली है। हनुवंतिया जल-महोत्सव कि अपार सफलता से उत्साहित विभाग अन्य कई योजनाओं पर कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग को वर्ष 2015 -16 में पांच नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। इनमें बेस्ट टूरिज्म स्टेट का राष्ट्रीय अवार्ड शामिल है। पिछले साल भी मध्यप्रदेश को 6 राष्ट्रीय अवार्ड मिले थे। यह जानकारी मध्य प्रदेश सरकार के मुंबई सूचना केंद्र कि संयुक्त निदेशक मोहिनी भाड़कमकर ने दी।

उन्होंने बताया कि विकास के राह पर चल पड़े इस विभाग की सक्रियता के कारण पहले की तुलना में अब सैलानियों की संख्या में भी 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका उदाहरण हनुवंतियां टापू का सफल प्रथम जल-महोत्सव को माना जा रहा है।

चूंकि हनुवंतिया के आयोजन में वॉटर स्पोर्टस काम्प्लेक्स का निर्माण कर क्रूज, मोटर बोट एवं जलपरी का संचालन किया गया। हनुवंतिया जल-महोत्सव 15 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक चला। अब वहां हाउस बोट के संचालन की तैयारी है।

कछुए कि गति को मिली गति :-
इस विभाग का सयाह पहलू यह है कि वर्ष 2004 -05 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लगभग बंदी के कगार पर था। राम भरोसे चल रहे इस विभाग को चौहान सरकार ने गति दी व निगम के उसी बजट में पिछले 10 वर्ष में 10 गुना से भी ज्यादा फायदा कराया।

बताया जाता है कि विकास के राह पर चल पड़े पर्यटन विभाग द्वारा बेहतर सुविधा मुहैया कराने कि वजह से सैलानियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़ो के अनुसार मौजूदा समय में सैलानियों कि संख्या में 10 से 15 फीसदी इजाफा हुआ है।

दूसरे उत्सव कि तैयारी में :-
इस कड़ी में दिल चस्प बात यह है कि हनुवंतिया की तर्ज पर ओंकारेश्वर वेत्र् नजदीक सैलानी टापू पर नया वॉटर स्पोर्टस बनाया जा रहा है। यह स्थान ओंकारेश्वर बांध परियोजना वेत्र् नजदीक है। यहां रिसॉर्ट और बोट क्लब का निर्माण अंतिम चरण पर है।

हनुवंतिया जल-महोत्सव :-
इस महोत्सव के दौरान विभाग द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय अवार्डस स्थापित कर कुल 30 श्रेणी में 39 अवार्डस वितरित किया गया। पहली बार जिला स्तर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए पर्यटन क्विज का आयोजन किया गया। इसमें कुल 3675 स्कूलों के लगभग 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तर पर पर्यटन क्विज के फाइनल राउंड का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

इस दौरान केंद्र सरकार से स्वीकृत केंद्रीय योजना पर्यटक परिसर नीमच का शिलान्यास एवं बांधवगढ़ में पर्यटक स्वागत केंद्र का लोकार्पण भी किया गया। चंदेरी में निर्मित इकाई ताना- बाना का व्यवसायिक संचालन प्रारंभ किया गया। साथ ही राजगढ़ जिले के ब्यावरा तथा सीहोर जिले के डोडी में साचलित इकाई के विस्तार एवं उन्नयन कार्य की शुरुआत की गई।

हेरिटोज पर्यटन विकास के लिए निवेशकों को नये अवसर उपलब्ध करवाये गये हैं। रुपये एक लाख की अपसेट प्राईस पर निवेशकों को निविदा के माध्यम से हेरिटेज प्रॉपर्टी आफर की जाती है। हाल ही में ताजमहल पैलेस भोपाल, गोविंदगढ़ फोर्ट रीवा एवं माधवगढ़ फोर्ट के विकास के लिए इन्वेस्टर्स का चयन किया गया है।

 780 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *