Advertisement

संविधान पखवाड़ा के तहत समाहरणालय व् व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष कैंप

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बीते 30 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मनाया जा रहे संविधान पखवाड़ा अंतर्गत वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ वैशाली के जिलाधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वैशाली के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस विशेष कैंप में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से महत्वपूर्ण जनोपयोगी विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी गई। दर्जनों लाभूकों को ऑन स्पॉट योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

कैंप का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कहा कि इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान के जरूरतमंदो को मुख्य धारा में लाकर उन्हें सशक्त बनाना है। सरकार की योजनाओं से उन्हें आच्छादित करना है। उन्होंने कहा कि इस कैंप में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, ट्रांसजेंडरो को पहचान पत्र बनाया जाएगा।

उक्त विशेष कैंप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा 06 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। यह ट्राई साइकिल वैशाली जिला के हद में राघोपुर के संतोष कुमार, हाजीपुर के रामप्रवेश ठाकुर, विक्की कुमार, बिशुनपुर वसंत पंचायत के जगदेव शाह तथा महुआ के धर्मेंद्र पासवान एवं रामदयाल पासवान को दिया गया। ट्राई साइकिल का वितरण जिलाधिकारी तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खुद अपने हाथों की।

इस अवसर पर अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह योजना अंतर्गत अंतरजाति विवाह करने वाले कुल पांच महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश कुमार के साथ, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, डालसा के नोडल पदाधिकारी सह जिला विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मनोज कुमार एवं बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य तथा आमजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *