Advertisement

सोनपुर रेल मंडल को अबतक कुल ₹462652943 की रेल राजस्व की प्राप्ति

सोनपुर रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव में उल्लेखनीय सफलता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल को चालू वित्तीय वर्ष में अबतक कुल 46 करोड़ 26 लाख 52 हजार 943 रुपए रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है।यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, रेल मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।

सोनपुर रेल मंडल के पीआरआई राम प्रताप सिंह ने 10 फरवरी को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियां दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष जांच अभियान के दौरान बीते 9 फरवरी को विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 3057 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे ₹18 लाख 67 हजार 465 की राजस्व वसूली की गई, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है।

पीआरआई के अनुसार सोनपुर रेल मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है। विदित हो कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 6 लाख 87 हजार 748 बेटिकट यात्रियों से कुल 46 करोड़ 26 लाख 52 हजार 943 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया है। कहा गया कि यह रेल यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, रेल मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।

कहा कि सोनपुर रेल मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान केवल राजस्व संरक्षण ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लग सके और अधिक से अधिक यात्री समुचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित हों। कहा कि सोनपुर रेल मंडल भारतीय रेल के राजस्व एवं सेवा गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *