राज्य में 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सोशलिस्ट पार्टी-मृणाल

सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री ने प्रेस को दी जानकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति देव ने 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है। अगर उनका समर्थन समान विचारधारा की पार्टी करती है, तो उनकी पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री ने जोर देते हुए पत्रकारों से कहा कि ऐसा नहीं होगा तो वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। इसके लिए आलाकमान के निर्देश पर प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। उम्मीद है हम बहुत जल्द ही प्रत्याशियों का चयन कर लेंगे। जिसके लिए 40 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि गोमियां विधानसभा से वे खुद चुनाव लड़ेंगे। वही बेरमो, डुमरी, रामगढ़, गिरिडीह, मधुपुर इत्यादि जगहों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके पार्टी का मुख्य उद्देश्य हर हाथ को रोजगार, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु 51,000 रुपये की आर्थिक मदद, किसानों को कृषि उपकरण खरीदने हेतु आर्थिक मदद सहित 37 सूत्री एजेंडों के साथ सोशलिस्ट पार्टी लोहिया झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के अभाव में झारखंड के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। जिससे कभी कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। परिवार को बेबसी के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिलता है। देव ने कहा कि आज भी झारखंड की गरीब लड़कियों की शादी पैसे के अभाव में नही हो पा रही है, या फिर जैसे तैसे घरों में होती है।

यहां के किसान कृषि उपकरण के अभाव में खेती नही कर पा रहे हैं। सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी ऑफ लोहिया इन सभी समस्याओं को बारीकी से देख रही है। समय आने पर इन सभी समस्याओं का समाधान भी करेंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी वादों में बहुत सारी बाते कही थी, लेकिन उनका किया हुआ वादा आज एक भी पूरा होता नही दिख रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देव ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असमय निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की। मौके पर संतोष कटरियार, बैद्यनाथ शर्मा, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, सुभाष कुमार, मंटू राम, शुकर कुमार, गुड्ड कुमार, राजा कुमार आदि मौजूद थे।

 87 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *