भाजपा फुसरो नगर कमेटी के द्वारा मौन विरोध प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiy Janta Party) फुसरो नगर कमेटी के द्वारा करगली गेट गाँधी चौक पर 7 जनवरी को मौन धारण कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम (Organized Events) की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिला (Bokaro district) अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) का पंजाब दौरा के दौरान कांग्रेस के कुकृत्य के खिलाफ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष दो घंटा का मौन धारण कर पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ विरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि गाँधी जी से विनती है कि कांग्रेस को सद्बुद्धि दे। मौके पर मुख्य रूप सेमदन गुप्ता, दिनेश सिंह, श्रीकांत यादव, दीपक गिरी, मनोज कुमार, टुनटुन तिवारी, तरुण चक्रवर्ती सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 188 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *