उल्लास के साथ जीवन में संयम आवश्यक-श्याम कुंवर भारती

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर स्विच ऑन तथा महिला कल्याण समिति की प्रेस वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पर्व त्यौहार में हर्ष उल्लास जरूरी है, बावजूद इसके उल्लास में हमें संयम नहीं खोना चाहिए। उक्त बातें 8 नवंबर को स्विच ऑन फाउंडेशन कोलकाता के सौजन्य से महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो के महासचिव श्याम कुंवर भारती ने प्रेस वार्ता में कही।

बोकारो जिला के हद में ढोरी स्टॉफ क्वाटर के नोनियाँ पट्टी स्थित देवी मंदिर स्थित विवाह मंडप परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला कल्याण समिति महासचिव भारती ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से देश में खासकर इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में फैले प्रदूषण की रोकथाम को लेकर बीते 5 नवंबर से 11 नवंबर तक जन जागरूकता के लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर स्विच ऑन फाउंडेशन काफी संजीदा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू आस्था का महान पर्व दीपावली में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर वे आम जनों से अपील करते हैं कि प्रशासनिक महकमा द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार उल्लास मनाएं। जिसमें रात्रि आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखा फोड़े। पटाखा भी कम आवाज का तथा धुंआ रहित होना चाहिए।

भारती ने क्षेत्र के रहिवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली दीपों का उत्सव हैं। इसलिए मिट्टी का दीपक का हीं इस्तेमाल करें, उसमें घी अथवा तिल या सरसो तेल का ही प्रयोग करना श्रेयस्कर होगा। इससे प्रदूषण फैलने की संभावना कम होती हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव जरुर मनाएं, उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन इसमें संयम सबसे जरूरी हैं। इसका ख्याल जरुर रखना चाहिए।

पुलिस इंस्पेक्टर सह बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि दीपावली के दौरान सड़को पर पटाखा फोड़ने की सख्त मनाही है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने की अपील बेरमो वासियों से की। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पटाखा फोड़ने का समय दीपोत्सव की रात्रि 8 से 10 बजे तक हीं निर्धारित किया है।

साथ हीं पटाखा फोड़ने के दौरान सुरक्षा उपायों का खास तौर पर ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिन दुकानों को लाइसेंस निर्गत किया जायेगा उनके अलावा अन्य कोई बेचते पकड़े जायेंगे, उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

मौके पर प्रेस वार्ता में समाजसेवी चंदन चौहान तथा देवी मंदिर के पुजारी शंभु पांडेय ने भी रहिवासियों से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए रहिवासियों से दीपावली मनाने की अपील की।

 141 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *