Advertisement

दीपावली बाद निर्माता मनीष शाह के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। निर्माता मनीष शाह के हिंदी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग दीपावली के बाद होगी, जो म्यूजिक सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जायेगी।

ज्ञात रहें कि म्यूजिक सीरीज पर इससे पहले कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हैं। जिन पर मिलियन व्यूज हैं। दर्शकों द्वारा गाना काफी पसंद भी किया गया है। यूट्यूब पर लगभग एक लाख सब्सक्राइबर भी पूरे होने को हैं। म्यूजिक सीरीज भारत की उभरती हुई म्यूजिक कंपनी है, जो युवा प्रतिभाओं को मौका देती है।

म्यूजिक सीरीज की पहचान इसके कर्णप्रिय व मधुर ऑडियो और आकर्षक वीडियो से हैं। मनीष शाह श्रोताओं और दर्शकों की पसंद को ध्यान में रख कर म्यूजिक वीडियो का निर्माण करवाते हैं।

अभी हाल ही में ढोलीडा म्यूजिक वीडियो के एक मिलियन व्यूज पूरे हुए हैं। इसके अलावा तुझे याद हैं न, मोहब्बत रूह की आदि के भी मिलियन व्यूज हो चुके हैं। वहीं पिछला रिलीज म्यूजिक वीडियो तारी जोगन को भी दर्शकों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है। व्यूज भी बढ़ रहें हैं और ऑडियो वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

आगामी शूटिंग को लेकर निर्माता मनीष शाह ने बताया कि दीपावली के बाद कई गानों को फिल्माया जाएगा। ऐसे शूटिंग लगातार चलती ही रहती हैं। ज्ञात रहे मनीष शाह लगभग 25 वर्षों से भी अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं। कई भाषाओं में फिल्म निर्माण कर चुके है।उनका म्यूजिक कंपनी की शुरुआत एक नया अनुभव है। म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑडियो वीडियो रिलीज है, जो विभिन्न अवसरों पर संगीत प्रेमी देख और सुन सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *