जिला तैलिक साहू सभा द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के तत्वाधान में तैलिक तरुण संघ पचंबा और साहू विकास समिति पचंबा के निर्देशन में साहू समाज के कुलदेवता नायक बाबा पूजन समारोह आयोजित की गई। पूजन समारोह 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 13 फरवरी तक चलेगा।

यहां समारोह की शुरुआत एक भव्य शोभायात्रा से की गई। शोभा यात्रा साहू धर्मशाला पेठियाटांड से प्रारंभ होकर पूरे पचम्बा शहर का भ्रमण करते हुए पूजन स्थल में समाप्त हुआ। भव्य यात्रा मे एक हजार से अधिक पुरुष, महिला एवं बच्चों ने भाग लिया। शोभा यात्रा का नेतृत्व मुकेश साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, संजय साहू, बबलू ने किया।

इस शोभायात्रा में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष बाल गोविंद साहू, महासचिव धर्म प्रकाश, पूर्व कोडरमा जिला परिषद अध्यक्षा शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, संगठन सचिव देवेंद्र गुप्ता, राजनीतिक चेतना मंच के अध्यक्ष सह मुखिया शिवनाथ साहू, सत्य प्रकाश साहा, मनीष गुप्ता ने भाग लिया।

इस अवसर पर तैलिक तरुण संघ के अध्यक्ष मोहित प्रसाद महतो, साहू विकास समिति के अध्यक्ष अनूप साव, सचिव शंकर साव के कुशल निर्देशन में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिन जिन मोहल्ला से शोभा यात्रा गुजरी वहां के रहिवासियों ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि आज हमारे कुल देवता नायक बाबा के पूजन समारोह की शुरुआत की गई है। पूरा वातावरण भक्तिमय है। उन्होंने बताया कि आगामी 13 फरवरी को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज हमलोग नायक बाबा से गिरिडीह वासियों की खुशियों के लिए मंगल कामना किया।

उन्होंने कहा कि हमारा समाज पूरे श्रद्धा भाव से अपने नायक बाबा का पूजन कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हम लोग प्रत्येक 5 वर्ष में नायक बाबा की पूजा करते हैं। आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन साव, अमित साव, गोपाल साहू , अरविंद साहू, कृष्णा प्रसाद साहू, अशोक साहू, दीपक साहू, दिलचंद साव, राज किशोर साहू, रोहित कुमार, विनोद साव, अजय साव, मोहन साव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 121 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *