शास्त्री क्लब सदस्य सह अधिवक्तागण जलाभिषेक के लिए बाबाधाम रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है, बोल बम, हर हर महादेव के जय घोष से गूंज उठा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट का इलाका। जब शास्त्री क्लब के सदस्य सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तागण।

जानकारी के अनुसार क्लब सदस्य व् अधिवक्ता गण 26 अगस्त को तेनुघाट से बाबाधाम देवघर के लिए जल चढ़ाने को रवाना हुए। मालूम हो कि, शास्त्री क्लब के सदस्य सह अधिवक्ता रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार (राजा), योगेश नंदन प्रसाद, संतोष कुमार महतो, सज्जू सिन्हा तेनुघाट से बाबा धाम के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व सभी भक्त पहाड़ी शिव मंदिर और बड़ा चौक शिव मंदिर में जाकर मंदिर में विधि विधान से पूजा की।

इस अवसर पर पहाड़ी शिव मंदिर के पुजारी राजीव पांडेय ने बताया कि सावन के महीने में कहा जाता है बाबा भोलेनाथ मंदिरों में नजर आते हैं। इसलिए जो भी भक्त भगवान से जो भी सच्चे मन से मांगता है, उसकी मनोकामना जरुर पूर्ण होती है।

कांवरिया जत्था के रवानगी के अवसर पर अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, वेंकट हरि विश्वनाथन, रामा देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, ममता कटरियार, प्रियंका कटरियार, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, कौस्तुभ कृष, शिवम कटरियार, सागर सिन्हा, आर्या अरूण, श्रुति कुमारी, बिन्नी कुमारी, अनिकेत नंदन सहित अन्य कई रहिवासी मौजूद थे।

 74 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *