Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में शरबत बनाओ प्रतियोगिता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम तरह- तरह के उपाय करते हैं। आयुर्वेद में भी कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो शरीर को न केवल ठंडा करता है, साथ ही हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। ठंडा पेय शरबत इस मामले में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करता है।

इसे लेकर 8 मई को बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन फुसरो में बहनों के शरबत बनाने की कार्य कुशलता को परखने के लिए बहनों के बीच शरबत बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में क्रमशः शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग की बहनों के ग्रुप में आयोजित की गयी।

शरबत बनाओ प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सह-सचिव दीपा महतो, विद्यालय की आचार्या ललिता एवं वीणा दीदी ने निभाई।
शरबत बनाओ प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रिसा, सोनाली, श्रेया, साक्षी,श्रीजीता बनर्जी रही।

बाल वर्ग में शरबत बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनुष्का, साक्षी, स्मृति, नेहा की सामूहिक ग्रुप ने स्थान प्राप्त किया। जबकि किशोर वर्ग के शरबत बनाओ प्रतियोगिता में पूजा, नंदिनी, लक्ष्मी, माधवी की ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मौके पर संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्या इंद्रावती मिश्रा, कुमार गौरव, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, अनूपमा झा, संजू ठाकुर, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र पांडेय, नीलू साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *