शांति श्याम फाउंडेशन अध्यक्ष ने भाजपा नेता से मिलकर कुशल क्षेम जाना

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। शांति श्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 29 अप्रैल को भाजपा नेता के आवास पर जाकर उनके तथा उनकी धर्मपत्नी का कुशलक्षेम जाना।

शांति श्याम फाउंडेशन अध्यक्ष सिंह बोकारो जिला के हद में फुसरो भाजपा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सह करगली रेलवे कॉलोनी निवासी भाई प्रमोद सिंह की पत्नी कुंती देवी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने व इलाज करा कर घर लौटने पर उनके घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लिया। उन्होंने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चार नंबर न्यू एक्साभेशन एरिया तारे लाल गोस्वामी के निधन के उपरांत अध्यक्ष शांति श्याम फाउंडेशन सह भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने उनके परिवार जनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। बताते चलें कि कुछ दिन पहले सिंह ने स्व. गोस्वामी का रांची के अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवाया।

डॉक्टरों की सलाह पर ऑपरेशन करना पड़ा। कैंसर के आखिरी चरण होने के कारण डॉक्टर उनको बचा नहीं पाए और उनका निधन 28 अप्रैल की सुबह हो गई। इस अवसर पर दिवंगत गोस्वामी के पुत्र विकी कुमार और छोटू कुमार सहित बॉबी कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, जीवन कुमार, विकास कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह के पुत्र इंद्रजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के निधन के उपरांत अध्यक्ष शांति श्याम फाउंडेशन सह भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने उनके परिवार जनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

बताते चलें कि करगली रेलवे क्वार्टर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह के 37 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह का निधन कैंसर बीमारी से हो गई थी।

 268 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *