शमसुल होदा, सलाम अंसारी, पॉल एक्का बने जिला स्तरीय 15 सुत्री के प्रतिनिधि

बधाई शुभकामना देने वालों का लगा तांता

एस. पी. सक्सेना/लातेहार(झारखंड)। भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु प्रधानमंत्री ने नये 15 सुत्री कार्यक्रम समिति का गठन करने के निर्देश राज्य सरकारों को दिए हैं। इसी के आलोक में झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने जिला स्तरीय समितियों का गठन किया है।

झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बीते 23 दिसंबर को पत्रांक-3699 जारी कर अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए जिला स्तरीय 15 सुत्री कार्यक्रम समिति का गठन कर लातेहार जिला के हद में कुर्रा इचाक निवासी शमसुल होदा, आदि।

बरवाडीह के पोखरी कला निवासी सलाम अंसारी तथा पांडेपुरा निवासी पाल एक्का को पंद्रह सुत्री कार्यक्रम, गैर सरकारी जिला स्तरीय समिति का प्रतिनिधि मनोनीत किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता सह चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने शमसुल होदा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होदा झामुमो के जिला सचिव होने के साथ साथ अनुभवी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनके प्रतिनिधि बनने से अल्पसंख्यको के कल्याण मामलों में पारदर्शी तरीके से शोषित, पीड़ित और गरीब आम जनता का कल्याण होगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त 15 सुत्री सदस्य होदा ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण एवं खेल मंत्री हफीजूल हसन, झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शीबू सोरेन और लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने हमपर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी दी है उसपर हमेशा खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेंगे, आदि।

साथ ही आदिवासी और अल्पसंख्यक के लिए जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृति, आवास एवं उनके समस्याओं को चिन्हित कर उसका सामाधान करने का प्रयास करुंगा।

वहीं नवनियुक्त 15 सुत्री सदस्य सलाम अंसारी जो कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखुबी निर्वहन करने का प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी और अल्पसंख्यकों को शिक्षा तथा मदरसों के आधुनिकीकरण, बेहतर शिक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करेंगे।

नवनियुक्त 15 सुत्री सदस्य पॉल एक्का झामुमो के संगठन सचिव हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण खेल मंत्री हफीजूल हसन, झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शीबू सोरेन और जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने जिस भरोसे से मुझे सदस्य मनोनीत किया उस भरोसे को टुटने नहीं देंगे। अल्पसंख्यकों आदिवासियों के उत्थान के लिए पहल तेज करेंगे।

नव नियुक्त सदस्यों को फोन पर और उनसे मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बधाई शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सामाजिक कार्यकर्ता सह चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बाबर खान, युवा कांग्रेस के आफताब आलम, आदि।

हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष अमीर हयात, बारीयातू प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष रेडोल्फ खलखो, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार, मनिका प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, गारू प्रखंड अध्यक्ष मनोज उरांव, रामयश पाठक, श्रीराम शर्मा, निर्मल भारती, दामोदर उपाध्याय, छटन राम, अरुण भारती, बालजी उरांव, आदि।

मो. रसीद, कैलाश बैठा, लखन जयसवाल, गिदयोन खाखा, संजय दुबे, हरि दुबे, मोफील खान, युवा नेता साजन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, बीस सुत्री सदस्य बासुदेव यादव, केंद्रीय सदस्य बेलासी टेपनो, केंद्रीय सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, केंद्रीय सदस्य पपन खान, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम, आदि।

जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, जिरा देवी, चंचला देवी, बलवंत सिंह, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडेय, नगर अध्यक्ष अलोक कुमार मंटु, मो. मुस्तफा, अब्बास अली, नगर सचिव अहद खान, जावेद खान, गोपाल सिंह, मो. नूर, मो. जनाब, उपेन्द्र यादव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू, मो. इजहार, च़दवा बीस सुत्री उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, इरशाद मुन्ना, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष रामबृक्ष गंझु, आदि।

बारीयातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझु, मनिका प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी, गारु प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर, महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुजूर, मो. परवेज आलम, मो. सईद, मो. गोली, गारू प्रखंड अध्यक्ष मो तौकीर, रिंकु कश्यप, आरसेन तिर्की समेत सैंकड़ों गणमान्य शामिल हैं।

 83 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *