फुसरो में प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने से सनसनी

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कुत्तो की कास्तानी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो पुराना वीडियो ऑफिस (Phusro Old Video Office) के समीप 5 मार्च की सुबह प्रतिबंधित पशु मांस का अवशेष मिलने की सूचना पर रहिवासियों के बीच अफरा -तफरी मच गया।

आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। मामले की जानकारी पाकर बेरमो सहित आस-पास थाना की पुलिस स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने माहौल को बिगड़ता देख प्रतिबंधित मांस के अवशेष व सड़क किनारे प्रतिष्ठान में लगा सीसीटीवी फुटेज को जप्त कर थाने ले आया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं। जो भी मामला सामने आएगा उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग किया, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। सीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का फुटेज लोगो को दिखाया गया। बेरमो प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी खंगालने के बाद पता चला की कुत्तों ने प्रतिबंधित जानवर की सर को सड़क किनारे रखा था।

मामले को लेकर बेरमो प्रशासन पूरी तरह अलर्ट होकर लोगों को शांत कराया। बेरमो अंचल कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, सीओ मनोज कुमार, बेरमो थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश चौहान, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, हिन्दू कल्याण मंच बेरमो के केंद्रीय अध्यक्ष रामु दिगार, फुसरो युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष आर उनेश सहित गण्यमान्य लोगों के बीच वीडियो फुटेज की जांच की गयी।

सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्तों द्वारा प्रतिबंधित सर को लाकर खाते हुए दिखा।मौके पर बेरमो सीओ मनोज कुमार, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, युवा व्यावसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, भाजपा नेता जगन्नाथ राम, देवी दास,आदि।

धनेश्वर महतो, रामू दिगार, सुमित सिंह, रमेश स्वर्णकार, सनी सिंह, भोलू खान, मदन महतो, दीपक महतो, विवेश सिंह, प्रकाश कुमार, मंटू सिंह, संतोष कुमार, समर सिंह, उमेश रवि, सिपाही महतो, कृष्णा रजवार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, अनिल साव आदि उपस्थित थे।

 181 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *