Advertisement

उच्च विद्यालय हिलटॉप का स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर गोष्ठी

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। उड़ीसा के किरीबुरु में स्थित ओड़िया उच्च विद्यालय हिल्टॉप के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मेरा स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंधिया की अध्यक्षता में संप्पन हुई।

गोष्ठी में ओड़िया स्कूल के अनेक पुराने छात्र शामिल हुए। जिसमें सेल किरीबुरू खदान में कार्यरत राजेश कुमार बेहरा, रमाकांत परिडा, धीरेन पुष्टि, दिलीप राउत राय, अक्षय कुमार पंडा आदि शामिल हुए।

गोष्ठी में सर्वसम्मति से उक्त स्कूल की स्वर्ण जयंती समारोह नवम्बर माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी 14 मई को बैठक कर एक आयोजन कमिटी बनाने का भी निर्णय लिया गया, ताकि स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन ठीक से किया जा सके।

ज्ञात हो की, ओड़िया स्कूल हिल्टॉप का प्रारंभ वर्ष 1970 में हुआ था। किन्तु स्कूल का पंजीकरण 1973 में हुआ। तत्कालीन खदान कर्मी एलएन मिश्रा, दामोदर महाकुड़, यूएन बेहुरिया, देवाशीष मोहंती, गोपाल नाथ, अर्जुन साहू आदि अनेक गणमान्य जनों की कोशिशों से स्कूल का निर्माण हुआ। साथ में एक सेंट मेरी स्कूल का भी निर्माण किया गया। सेंट मेरी स्कूल को तत्कालीन स्कूल प्रबंधन किसी कारण से किरीबुरू हिलटॉप से बड़बिल स्थांतरित कर दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *