कोयला श्रमिकों के सच्चे मसीहा थे स्व बिंदेश्वरी दुबे-वरुण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। प्रखर मजदूर नेता एवं संयुक्त बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे का 29वां पुण्यतिथि 20 जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय जारंगडीह में मनाया गया।

इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन (On this occasion a tribute meeting was organized) किया गया। जिसका नेतृत्व बोकारो जिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (ददई गुट) के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने की।

पंडित बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद स्वयं श्रमिक नेता सिंह एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर स्व दुबे के फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर श्रमिक नेता वरुण कुमार सिंह (Labor leader Varun Kumar Singh) ने कहा कि पंडित बिंदेश्वरी दुबे के बारे में जितना भी बखान किया जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि एक श्रमिक जमात का नेतृत्व करने वाला जो बिहार का मुख्यमंत्री बने और देश के श्रम तथा स्वास्थ्य मंत्री बने।

इनका बेरमो से काफी लगाव था। वे बेरमो विधानसभा क्षेत्र से हीं विधायक बनकर आगे बढ़े। उन्होंने कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग के मजदूर उन्हें कभी भी नहीं भूल सकते, क्योंकि उस समय कोयला उद्योग के मजदूरों को अधिकतम ₹4000 मासिक मिलता था। वर्तमान समय में एक लाख से लेकर 120000 तक मासिक वेतन का भुगतान कोयला उद्योग के मजदूरों को मिल रहा है। यह सब पंडित बिंदेश्वरी दुबे का ही देन है।

मौके पर वरुण कुमार सिंह के अलावा राकोमसं नेता देवता नंद दुबे, उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, सिद्धनाथ सिंह, योगेंद्र सोनार, सतपाल सिंह, किशुन मंडल, पप्पू लाला, संदीप यादव, परसु राम, फागू राम, तपेश्वर राम, सुजीत कुमार, अजय चौहान, आदि।

राम बिहारी सिन्हा, हेमंत सिंह, बृजेश सिंह, नवल सिंह, अजय राज, शैलेंद्र राम, संजय प्रसाद, के पी पांडेय, नवल सिंह, शशि भूषण दुबे, दुलार मंडल, रामचंद्र मंडल, सांभा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 251 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *