टोरी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण में नहीं रखा जा रहा सुरक्षा का ख्याल-अयुब खान

चंदवा के सैंकड़ों की जान जहान उजड़ा, कईयों की खतरे में है जान

ट्रेक पर खड़ी रहती है दर्जनों वाहन, स्टेशन से खोल दी जाती ट्रेन और मालगाड़ी

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। पतरातू रेल खंड पर लातेहार जिला के हद में टोरी जंक्शन रेल कर्मियों की लापरवाही के कारण हादसों को आमंत्रण दे रहा है। उक्त बातें चंदवा प्रखंड के हद में कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व् सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने 9 दिसंबर को कही।

खान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा था कि जान है तो जहान है। इस पर बल देते हुए उन्होंने कहा था कि हर नागरिक की जान बचाना बहुत आवश्यक है। लेकिन जान है तो जहान है पीएम मोदी की यह मुल मंत्र का मान टोरी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण में नहीं रखा जा रहा है।

खान के अनुसार यदि जान है तो जहान है का ख्याल रखा जाता तो फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कब का हो गया होता या शिलान्यास से आगे काम जरूर बढ़ता।

सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग फाटक जाम से चंदवा के सैंकड़ों रहिवासियों का जान व जहान उजड़ गया है। कईयों की जान और जहान खतरे में पड़ी हुई है।

उन्होंने बताया कि टोरी रेल लाईन में फंसी हुई वाहन निकला भी नहीं स्टेशन से खुल जाती है ट्रेन। और तो और मालगाड़ी कभी ऐसे अटक जाती है मानो सांसें। टोरी रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद है। जाम में आधे आधे घंटे वाहन फंसी हुई है।

क्रॉसिंग के दोनों तरफ हैं लंबी लंबी कतारें। ट्रेन मालगाड़ी पास करने की सभी बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार। अब ट्रेन मालगाड़ी गुजरी है, सभी की नजर फाटक मैन की तरफ है। फाटक मैन क्रॉसिंग को खोल देता है। जाम में फंसे वाहन चालकों में जल्दबाजी है।

आगे निकलने की होड़ है। इसी बीच फाटक के दोनों तरफ से जाम में फंसे वाहन क्रॉसिंग पास करने के लिए बढ़ रहे हैं। सभी वाहन दोनों तरफ से धिरे धिरे क्रॉसिंग पास कर रहे हैं। पास करने के क्रम में अभी रेल लाईन पर गाड़ी की कतार लगी है। गाड़ी के आगे जाम रहने के कारण लाईन पर दर्जनों गाड़ी खड़ी है।

रेल लाईन वाहनों से अभी खाली भी नहीं हुई है की स्टेशन से गाड़ी खुल गई। फाटक मैन लाईन खाली करने के लिए सायरण बजा रहा है। लाईन पर वाहन लेकर खड़े वाहन चालक की सायरण की आवाज सुनकर धड़कनें बढ़ जाती है।

लाईन खाली नहीं होने से उधर फाटक मैन की धड़कनें बढ़ी है। अफरा तफरी मची हुई है। वाहन मे बैठे लोगों की सांस अटकी हुई है। किसी तरह लाईन क्लियर होती है। गाड़ी रेल लाईन से किसी तरह निकलती है, तब जाकर राहगीरों तथा फाटक मैन को राहत महसूस होती है।

खान के अनुसार स्थिति यही रही तो किसी भी दिन यहां बड़ी घटना हो सकती है। फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य इसी तरह शिथिल रहा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेलवे विभाग और सरकार की उदासीनता के कारण लोगों की जान और जहान खतरा मे दसकों से पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारें उदासीन है इस लिए शिलान्यास के डेढ़ वर्ष के बाद भी अबतक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।

उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कर अभी भी सैंकड़ों जानें बचाई जा सकती है। फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से अभी भी सैंकड़ों जानें बचाई जा सकती है।

 186 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *