एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

छात्रों ने विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के अखाड़ा चौक स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में 17 जनवरी को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घघाटन चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार, विद्यालय अध्यक्षा सुनैना दुबे, राजेश कुमार दुबे, विधालय निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन के अवसर पर गणमान्य जनों ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नए विचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चुंबकीय शक्ति, स्मार्ट बिष्णुगढ़, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, रूम हीटर, हाउस वॉटर फॉल, जल संरक्षण, सौर्य परिवार, वर्षा जल संचयन, आधुनिक कृषि पद्धति, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, सोलर फैन, जल चक्र, सोलर कूलर, श्वसन तंत्र प्रणाली, स्मार्ट सिटी, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की सभी अतिथियों और अभिभावकों ने प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया।

निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में कक्षा सात के छात्र अमन कुमार गुप्ता और ऋषि कुमार के द्वारा बनाए गए हाइड्रोलिक डंपर एंड गैरेज, कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया स्मार्ट विष्णुगढ़, कक्षा तीन से लव मिश्रा के द्वारा बनाया गया पवन चक्की का चयन कर मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मौके पर विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल, उप प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक रोहित कुमार वर्मा, सुशांत कुमार पाठक, रुपाली देवी, आकाश कुमार, राजेश कुमार रजक, शशि सुमन, नितिन कुमार, सुष्मिता प्रिया, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, निशा कुमारी, समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।

 326 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *