हिसिम में जंगल बचाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसिम में बीते 27 जून को जंगल बचाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ बोकारो रजनीश कुमार मुख्य रूप उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोकारो डीएफओ रजनीश कुमार ने कहा कि जंगल के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है।

इसलिए इसकी सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। समिति के लोग जंगल की रक्षा करें, विभाग उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि समितियों पर कभी कोई संकट नहीं आने देंगे।कुमार कसमार प्रखंड के हद में हिसिम में केंद्रीय वन-पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित वन-पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि विभिन्न समितियों के दस सक्रिय सदस्य एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। उसमें वन सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और सुझाव को साझा करें।

उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। उन्होंने वनोत्पाद उत्पाद का 90 फीसदी हिस्सा प्राप्त करने के लिए समितियों को सजग रहने की सलाह दी। कहा कि जहां भी किसी परियोजना पर काम हो और यह पता चले कि कोई भी वनोंत्पाद उस परियोजना में गया है, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो ने कहा कि वनों की सुरक्षा में उनका पूरा जीवन व्यतीत हुआ है। जीवन के अंतिम सांस तक वे इससे जुड़े रहेंगे।
सम्मेलन में बोकारो जिला के कसमार, जरीडीह, पेटरवार, रामगढ़ जिला के गोला, रामगढ़ तथा रांची जिला के ओरमांझी समेत विभिन्न प्रखंडों के करीब 100 वन सुरक्षा समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को राधानाथ सोरेन, सूरज महतो, सुलेमान अंसारी, स्थानीय मुखिया बबीता देवी, पंसस जगेश्वर मुर्मू, वन समिति के कसमार प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, फणींद्र मुंडा, चैतन्यराम महतो, चुरामन बेदिया, काशीनाथ सोरेन, धीरेंद्रनाथ महतो आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर श्रीकांत महतो, जानकी महतो, दिलीप कुमार महतो, सुरेश मुर्मू, सुनील कुमार महतो, सरोज महतो, नकुल मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, शंकर बेदिया, चुरामन बेदिया, ठाकुर महतो, प्रकाश महतो, वनपाल विजय कुमार समेत अन्य कई वनकर्मी व ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विष्णुचरण महतो ने किया।

 89 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *