अम्बेदकर जयंती पर चलाया गया लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ जनसंवाद अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अम्बेदकर जयंती पर 14 अप्रैल को भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में जनसंवाद अभियान चलाया गया।

ताजपुर प्रखंड के हद में सरसौना पंचायत के मुर्गियाचक में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ जनसंवाद अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बबा साहेब भीम राव अम्बेदकर के तस्वीर पर माल्यार्पण से शुरू किया गया। इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर आयोजित सभा को बतौर अध्यक्ष संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि दलित- गरीबों की रोजी-रोटी, सिर पर छत, महंगाई, रोजगार के सवाल को दरकिनार कर बिहार को दंगों की आग में झोंक देने की भाजपाई साजिश चल रही है।

उन्होंने ग्रामीणों के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर एवं प्रखंड के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट- भ्रष्टाचार जारी है। इसमें जनप्रतिनिधि एवं उनके गुर्गे की संलिप्तता है। चाहे अंचल, प्रखंड या थाना हो। एक काम भी बिना घूस दिये नहीं होता है।

आश्चर्य की बात है कि भाजपा समेत एक भी राजनीतिक पार्टी इसके खिलाफ बोलती नहीं है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र बचाने, देश बचाने, संविधान बचाने की लड़ाई गांव- टोले तक ले जाने की पहल पूरे देश में भाकपा माले कर रही है।

मौके पर माले को मजबूत करने को लेकर बड़ी संख्या में नया सदस्य बनाए जाने को लेकर आगामी 22 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस मनाने को लेकर नगर प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक गांव-टोले में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ जनसंवाद अभियान तेज किए जाने पर जोर दिया गया।

जनसंवाद अभियान में शंकर सिंह, अनोज सिंह, शिववालक पासवान, उपेन्द्र सिंह, लिलम देवी, रधिया देवी, रजनी देवी, रीता देवी, सुनिता देवी, पिंकी देवी, कान्ति देवी, इंदु देवी, रामपरि देवी आदि शामिल थे। उक्त जानकारी भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी।

 95 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *