सत्यलोक ने महिलाओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां तथा बेरमो क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवी संस्था सत्यलोक आयेदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रयासरत है। चाहे वह निर्धन गरीब बच्चों को शिक्षित करने का हो, वृक्षारोपण का हो अथवा ठंड के मौसम में कंबल वितरण। सत्यलोक सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहा है।

इसी कड़ी में सत्यलोक द्वारा 14 जून को क्षेत्र की महिलाओं को परिडियस से होने वाली बीमारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा उपस्थित महिलाओं के बीच आयरन टेबलेट्स एवं मुफ्त सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में सत्यलोक- एक नई आशा के स्थापना दिवस के अवसर पर 14 जून को संस्था ने स्वांग उत्तरी पंचायत के ओल्ड माइनस स्थित सामुदायिक भवन में महिलाओं को उनके पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी और उससे संबंधित होने वाली बीमारियों को समझाते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को सत्यलोक की गर्ल्स वारियर्स द्वारा पीरियड्स के दर्द से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाई गई। साथ ही मासिक धर्म की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी गई। संस्था द्वारा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी बुकलेट, आयरन टेबलेट्स और मुफ्त सैनिटरी नैपकिन का वितरित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत के गणमान्य सदस्यों का बहुमूल्य योगदान रहा। इस अवसर पर सहिया बहनों ने घर घर जा कर सभी महिलाओं को जागरूक किया।

मौके पर पंचायत के सभी सहिया बहनों को संस्था ने उनके पंचायत के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही अनाथालय के बच्चो के बीच केक काटा और जरूरतमंद बुजुर्ग, वृद्ध और विधवा महिलाओं के बीच साड़ियों का भी वितरण किया गया। वहीं सत्यलोक संस्था के सदस्य हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नावाडीह पहुंच कर बुजुर्ग और विधवा महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।

ज्ञात हो कि, सत्यलोक बीते 20 वर्षो से समाज सेवा के लिए सतत प्रयत्नशील है। पिछले दो वर्षों से लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है।

शिक्षा की यह पहल तीन विभिन्न स्थानों पर शुरू की गई हैं, जिसमें हजारीबाग जिला के नरकी, बोकारो जिला के पिपराडीह और गांधीग्राम शामिल है। इन बच्चो को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर पिछड़े वर्गो को मुख्य समाज के बराबर में लाने के उद्देश्य से तत्परता के साथ काम कर रही हैं।

मौके पर स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, बचपन प्ले स्कूल के संस्थापक ब्रज नंदन सिंह, सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय, अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्यों एवं सहिया सदस्य आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यलोक के प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत साव, सक्रिय सदस्य आनंद निशाद, अर्सलान, सुबोध, जूलियस, विष्णु, बरुण, आनंद मोहन, चंद्रशेखर, रितेश, ललित, अभय साहनी, नंदिनी, चंद्रिका पासी, खुशनुमा, प्रिया, त्रिलोक, दीपक, फरमान, गणेश रवि, शगुन, प्रियंका, प्रेरणा, रोहन, तौफीक आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

 324 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *