गांधीग्राम, पिपराडीह और नरकी के बच्चों संग सत्यलोक ने मनाया दीपोत्सव

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। स्वयंसेवी संस्था सत्यलोक ने 12 नवंबर को गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग स्थित गांधी ग्राम, पिपराडीह और हजारीबाग जिला के हद में नरकी के बच्चों के साथ जीवन में हर्षोल्लास भरने का अद्वितीय तरीका अपनाया।

संस्था के तमाम सदस्य व् पदाधिकारी दिवाली की खुशियों को उन जरूरतमंद बच्चों के घर तक पहुंचाने के लिए दीया, तेल, मिठाई, पटाखे और बहुत सारी मस्ती का साथ मिलकर साझा किया।

सत्यलोक संस्था द्वारा यह मिशन नहीं सिर्फ इसलिए किया था कि इस दिवाली पर उन बच्चों के जीवन में रोशनी हो, बल्कि उनके द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त शिक्षा प्रोग्राम के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे गरीब बच्चों के परिवारों को भी दिवाली मनाने की सभी आवश्यक सामग्री दी गईं। संस्था ने लगभग 200 बच्चों को दीया, तेल, मिठाई, पटाखे और कई तौहफे दिए।

संस्था के सदस्यों ने बच्चों के माता-पिता से मिलकर उनके बच्चों को और बेहतर शिक्षा देने का वादा किया। बच्चे इस उपहार से न केवल प्रसन्न हुए, बल्कि उन्होंने आगे और मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प भी किया।

ज्ञात हो कि सत्यलोक – एक नई आशा नामक समाजसेवी संस्था का बोकारो जिला के हद में गोमियां और कथारा में काफी नाम है, जो पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, उच्च गुणवत्ता वाली और नैतिक मूल्यों से भरपूर शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहि है।

इसकी शिक्षा की शुरुआत तीन विभिन्न स्थानों पर की जा रही है, जिसमें हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी, बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पिपराडीह और गांधीग्राम शामिल है।

यहां बच्चों को जीवन के सभी पहलुओं से जुड़ा ज्ञान प्रदान करने के साथ, इस संस्था का उद्देश्य, उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है, ताकि वे समाज के मुख्य धारा में समर्थ हो सकें। इस संस्था के बारे में और जानकारी के लिए व्हाट्सएप क्रमांक 9546657710 नंबर जारी किया गया है।

दीपोत्सव के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज महतो, संस्थापक सत्येन्द्र नारायण राय, कोषाध्यक्ष शमीम कुरेशी, ज्वाइंट सेक्रेटरी भास्कर यादव, ब्रज नंदन किशोर, अमित कुमार सिन्हा, ललित यादव, राहुल कुमार, आनंद निषाद, अर्षलान, टूफीक, रोहन कुमार, सुबोध, किरण कुमारी, जूलियस, दीपक, फरमान, निशा, जाया निषाद, प्रिया कुमारी, खुशनुमा, नंदनी, चांदनी, नव्या राय, रितेश, अभिजीत, अरुंजय एवं गुड्डू नायक उपस्थित थे।

 644 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *