फुलझरी देवी की स्मृति में 51 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। समाजसेविका स्वर्गीय फुलझरी देवी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना जिला के हद में कुरथौल स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में 51 जरूरमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में फुलझरी देवी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेविका फुलझरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इसके बाद गणमान्य जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उन्हें भोजन कराया गया।

इस अवसर पर सांसद यादव ने 51 महिलाओं के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया। मौके पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ नम्रता आनंद और स्वर्गीय फुलझरी देवी के पति समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने सांसद यादव को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद यादव ने कहा कि समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का समाजसेवा करना दायित्व है। उन्होंने कहा कि मानव के मन में समाजसेवा का भाव होना बेहद जरूरी है। अपने लिए हर कोई जीवन व्यतीत करता है, लेकिन दूसरों के लिए भी जीना चाहिए। समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है।

इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ नम्रता ने बताया कि जरूरतमंदो की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। समाज के जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीदीजी फाउंडेशन के सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।

हमारी कोशिश रहेगी कि हम निरंतर जरूरमंद रहिवासियों की मदद करें।इंसान के मन में समाजसेवा का भाव होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह समाजसेवी मिथिलेश सिंह का शुक्रिया अदा करती हैं, जिन्होंने उन्हें नि.शुल्क संस्कारशाला उपलब्ध करायी है। संस्कारशाला में गरीब महिलाओं को सिलाई, गरीब बच्चों को संगीत, डांस और पेंटिंग की शिक्षा नि.शुल्क दी जाती है।

मिथिलेश सिंह ने कहा कि वे हर साल अपनी पत्नी फुलझरी देवी की स्मृति में जरूरमंद रहिवासियों के बीच साड़ी और अंगवस्त्र का वितरण करते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। उनकी पत्नी सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती थी। हर सामर्थ्‍यवान जनों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य अमन पसंद मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंदो का दुख कम होगा।

इस अवसर पर चुन्नू सिंह, गोल्डेन सिंह, रणबीर सिंह, अरूण सिंह, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, महेन्द्र तिवारी, अमिताभ सिंह, शकीला देवी, अमित कुमार राज, अभिषेक सिंह, साजन कुमार, हंसराज मुखिया, उमेश सिंह, रंजीत ठाकुर, अभिमन्यु कुमार, गप्पू कुमार, अभिराज कुमार, आयुष राज, अनुराग, अभिनव, प्रियंका, दीपक समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

 143 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *