Advertisement

समस्तीपुर की निधि होगी अरुण सम्मान से सम्मानित

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। समाजिक कार्यो में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली निधि राजपूत आगमी 20 मार्च को अरुण सम्मान से सम्मानित होंगी।
भूमिका संस्था बिहार द्वारा प्रति वर्ष राज्य के सभी जिलो से एक – एक युवाओं को अरुण सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष समस्तीपुर जिले (Samastipur district) सेेे निधि को चुना गया है। वे पिछले 6 वर्षो से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस करना एवं समाज में महिलाओ को अपने महत्व के प्रति जागरूक करती आई है। सूचना भमिका बिहार की निदेशक शिल्पी सिंह (Shilpi Singh) ने पत्र भेजकर जानकारी दी है।
निधि के चयन होने पर बीजेपी के दोनों विंग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, गीतांजलि एवं यूनिक क्रिएटिव संस्था के सचिव नीरज सिंह , यादव सेना के प्रखंड अध्यक्ष राजा यादव सहित समस्तीपुर के कई सामाजिक संगठनों ने प्रशन्नता व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *