सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। मोनिकागुन्नू फिल्म के बैनर तले शॉर्ट फिल्म सबला की शूटिंग 6 मई को पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में चांडिल, कांड्रा और जमशेदपुर में किया गया। हालांकि फिल्म का मुहूर्त पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में ही कर दी गई थी।
जानकारी के अनुसार फिल्म सबला में जमशेदपुर के कदमा जुगसलाई, साक्षी, बिस्टुपुर, आदित्यपुर के अलावा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, जगन्नाथपुर, नोआमुंडी, जामदा, गोवा, किरीबुरू, में किया जाएगा। इस फ़िल्म का निर्माण चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव 2023 के लिए किया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर उदय सिंह द्वारा इस फिल्म के जरिए ये बताया गया है कि एक मां (औरत) के जीवन में कितनी भी मजबूरी आ जाय, वह अपने बच्चों को पाल पोसकर उनके जीवन को सुधार सकती है। पति द्वारा घर से निकाले जाने पर भी अबला हार नही मानी और अपना और अपने बच्चों का अच्छे से देखभाल कर सकती है। आज की अबला अब अबला नहीं रह गयी है। अब वह सशक्त है।
इस फिल्म के निर्देशक उदय सिंह , लेखक संजय दत्ता, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी यस महाली के अलावा इस फिल्म में कलाकार के रूप में मोनिका सिंह, राजेश दास, उदय सिंह, श्रेया कुमारी, पूर्वी महली, सागर सहित इस फिल्म में स्थानीय नए कलाकारों को भी कार्य करने का मौका दिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply